समाचार

जानिये कहाँ तक पहुँचा भारत की पहली बुलेट ट्रेन का काम और कब तक दौड़ेगी, किराया क्या होगा

भारत को एक विकासशील देश कहा जाता है। दो दशक पहले के और अब के भारत में आपको जमीन आसमान का अंतर देखने को मिल जाएगा। भारत दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इसी क्रम में जल्द ही भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। यह ट्रेन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद शहर तक चलेगी। देश की इस पहली बुलेट ट्रेन की परियोजना पर काम जोरों शोरों से चल रहा है।

जल्द दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

gujarat bullet train

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (एनएचएसआरसीएल) की माने तो ये बुलेट ट्रेन पैकेज-सी 4 के जिस 237 किमी लंबे रूट पर चलेगी, इसमें 5 प्रेस्ट्रेस और 7 स्टील ब्रिज बनाए जाएंगे। इस काम के लिए 3 कंपनियों ने अपनी अपनी बोली लगाई है। इनमें एमजी कांट्रेक्टर की बोली सबसे कम 549 करोड़ रुपए है। बताया जा रहा है कि कंपनी को चुनकर एक महीने में ठेका दे दिया जाएगा।

पैकेज-सी 4 कॉरिडोर पर होंगे 11 ब्रिज

gujarat bullet train

237 किमी लंबे रूट इस रूट पर 4 प्रेस्ट्रेस कंक्रीट और 7 स्टील ब्रिज बनाए जाएंगे। ये सभी 11 ब्रिज एलएंडटी द्वारा पैकेज-सी 4 के अंतर्गत बन रहे कॉरिडोर में शामिल हैं। जारोली गांव से वडोदरा के बीच तैयार किया जा रहा यह कॉरिडोर बुलेट परियोजना का सबसे लंबा रूट भी है। इस रूट में वापी, बिलिमोरा, सूरत और भरूच पर स्टेशन बनाने की योजना भी है। इसके पूर्व करार परियोजना के टी-2 पैकेज (वडोदरा-सूरत-वापी के बीच 237 किमी) के लिए भी एक हाई स्पीड रेल ट्रैक डिजाइन हुआ था। इसका एमओयू एनएचएसआरसीएल ने जापान रेलवे ट्रैक कंसल्टेंट कंपनी लिमिटेड (जेआरटीसी) संग साइन किया था।

टोटल 28 ब्रिज होंगे जिसमें 70000 मीट्रिक टन स्टील यूज होगा

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बताया कि टोटल 28 ब्रिज बनाए जाएंगे। इन्हें बनाने में 70,000 मीट्रिक टन स्टील लग जाएगा। इसके अतिरिक्त इस प्रोजेक्ट के तहत टोटल 12 स्टेशन भी बनाए जाएंगे। बताते चलें कि मुंबई से अहमदाबाद तक इस बुलेट ट्रेन का रूट 508 किमी लंबा होगा।

bullet-train

सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा देगी मुंबई से अहमदाबाद

एनएचएसआरसीएल की माने तो यह बुलेट ट्रेन आपको मुंबई से अहमदाबाद महज 2:07 घंटे में पहुंचा देगी। जापानी अधिकारियों के अनुसार भारत में दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी। इसमें दो ट्रेनें हाई स्पीड वाली होगी जो कि सीमित स्टेशनों पर ही ठगरेगी। वहीं एक स्लो बुलेट ट्रेन भी होगी जो सभी 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्लो बुलेट ट्रेन से आप 508 किमी की दूरी 3 घंटे में तय कर पाएंगे। वहीं हाई स्पीड बुले ट्रेन में बैठने पर सिर्फ दो घंटे लगेंगे।

gujarat bullet train

3000 रुपए पर पर्सन हो सकता है किराया

देश की पहली बुलेट ट्रेन में सफर करना आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। इसका किराया विमान जितना महंगा हो सकता है। वैसे तो इसके किराए को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की माने तो इसमें सफर करने के लिए आपको अपनी जेब से 3000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं।

2023 के अंत तक दौड़ सकती है

यदि आप भारत की पहली बुलेट ट्रेन में सफर करने को उत्साहित हैं तो आपको अभी थोड़ा और सब्र करना होगा। एनएचआरसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर अचल खरे के अनुसार अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर यह हाईस्पीड ट्रेन 2023 के अंत तक दौड़ सकती है।

तो क्या आप इस बुलेट ट्रेन में सफर करना चाहेंगे?

Back to top button