बॉलीवुड

स्कूल में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने किया शानदार डांस, स्पीच देकर बटोरी वाह-वाही, देखें Video

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां स्टार किड्स हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर इस सोशल मीडिया के जमाने में वे पैदा होते से ही खबरों का हिस्सा बनने लगते हैं। फिर ये स्टार किड्स जैसे जैसे बड़े होते हैं तो उनकी हर एक्टिविटी फैंस का ध्यान आकर्षित करती है। आम बच्चों की तरह ये स्टार किड्स भी स्कूल जाते हैं। बॉलीवुड के अधिकतर स्टार किड्स मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ये स्कूल देश का सबसे महंगा स्कूल माना जाता है। इस स्कूल में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी पढ़ती है।

aish

साल 2011 में पैदा हुई आराध्या बच्चन 9 साल की है। वह आए दिन अपनी मम्मी या पापा के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होती रहती है। वैसे अधिकतर समय आराध्या को उनकी मम्मी ऐश्वर्या के साथ ही देखा जाता है। वह अपनी मम्मी का हाथ पकड़े नजर आती है। कहा जाता है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसीव है। वे आराध्या का ख्याल खुद ही रखना पसंद करती है। उसे एक पल के लिए भी पब्लिक प्लेस में नजरों से ओझल नहीं होने देती है। यही वजह है कि उन्होंने आराध्या की देखरेख के लिए नैनी भी नहीं रखी है।

amitabh bachchan and aaradhya

आराध्या बच्चन पढ़ाई के साथ साथ डांस करने का भी शौक रखती है। वे अपने स्कूल के एनुअल फ़ंक्शन में कई बार डांस कर चुकी हैं। इन दिनों आराध्या का एक पुराना डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपनी डांस की कला दिखते हुए नजर आ रही है। वहीं एक अन्य वीडियो में वे महिला दिवस पर महिला शक्तिकरण के ऊपर शानदार स्पीच देती दिखाई दे रही हैं। उनकी यह स्पीच बहुत ही जबरदस्त होती है।

amitabh bachchan and aaradhya

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आराध्या की स्पीच को शाहरुख खान भी बड़े ध्यान से सुनते हैं। वीडियो में दर्शकों में बैठे अमिताभ बच्चन को भी देखा जा सकता है। वह अपनी पोती के परफॉर्मेंस से गर्व महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की मालकिन और मुकेश अंबानी की बीवी नीता अंबानी को भी आरध्या की स्पीच सुनते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर आरध्या के यह दोनों ही वीडियो बड़े वायरल हो रहे हैं। लोगों को आराध्य का यह टेलेंट पसंद आ रहा है। वे वीडियो के ऊपर कई शानदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘आराध्या भी अपने दादा अमिताभ बच्चन जैसी बढ़िया स्पीच दे रही है।’ वहीं डांस को लेकर एक ने कमेंट किया कि ‘लगता है आराध्या में यह डांस का हुनर उनकी मां ऐश्वर्या से आया है।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे।

डांस करती हुई आराध्या

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

स्पीच देती हुई आराध्या

वैसे आप लोगों को आराध्या का यह डांस और स्पीच कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। आपको क्या लगता है क्या आराध्या बड़ी होकर एक अच्छी अदाकारा बनेगी? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button