समाचार

फेक फेसबुक आईडी बना ननद और भांजी ने किया भाभी से मजाक, गई 3 लोगों की जान

फेसबुक पर किए गए एक मजाक के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चले गई। खबर के अनुसार महिला की दोस्ती फेसबुक पर एक व्यक्ति से हुई। कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां भी थी। वहीं जब महिला ने ये बात अपने प्रेमी को बताई तो प्रेमी ने उसे पति और बच्चे को छोड़ने को कहा। महिला प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने अपने बच्चे को मार दिया। ये मामला तिरुवनंतपुरम का है।

Born-Baby

दरअसल कुछ महीने पहले पुलिस को एक नवजात बच्चे का शव मिला था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पाया कि बच्चे को उसकी मां ने ही मारा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने जब महिला से ऐसा करने की वजह पूछी तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक व्यक्ति से हुई। जिससे वो प्यार करने लगी। महिला ने जब उसके साथ रहने की इच्छा जताई तो प्रेमी ने उसे पति और बच्चे को छोड़ने को कहा।

facebook

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि केरल के कोल्लम जिले में इस साल जनवरी में जन्म के महज कुछ घंटे बाद एक नवजात बच्चा सूखे पत्तों की ढेर में मिला था। नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने बाद में दम तोड़ दिया। जांच में पता चला कि कोल्लम के कल्लूवथुक्कल गांव की निवासी रेशमा नवजात की मां थी। रेशमा को जून में गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान रेशमा ने बताया कि फेसबुक पर आनंदू नामक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई। व्यक्ति के साथ रहने के लिए उसने बच्चे को मार दिया। लेकिन वो व्यक्ति रेशमा को कभी मिली नहीं थी।

पुलिस के अनुसार रेशमा की शादी विष्णु नामक व्यक्ति से हुई थी। जो कि विदेश में रहता है। रेशमा ने गर्भवती होने की बात परिवार के किसी सदस्य को कभी नहीं बताया थी और बच्चा होते ही उसे मार दिया।

River

वहीं रेशमा के बयान के बाद पुलिस ने उसके फेसबुक प्रेमी की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने महिला की ननद आर्या और भांजी ग्रीष्मा से भी पूछताछ की। जिसके बाद आर्या और ग्रीष्मा ने नदी में कूदकर जान दे दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्मा के एक पुरूष मित्र से पूछताछ में पता चला कि आर्या और ग्रीष्मा ने आनंदू नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था और वे रेशमा से मजाक करती थीं। कथित रूप से आत्महत्या से पहले आर्या ने अपनी सास को भी इस मजाक के बारे में बताया था।

दूसरी तरफ रेशमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद रेशमा एक क्वारंटीन सेंटर में न्यायिक हिरासत में है। वहीं विदेश से लौटे रेशमा के पति ने बताया कि अगर उसे किसी ने भी इस बारे में बताया होता तो शायद वो ऐसा होने से रोक सकता।

Back to top button