दिलचस्प

…जब ‘समुद्री शेर’ के जबड़े में आ गई लड़की – देखें ये रोगटें खड़े कर देने वाला वीडियो!

नई दिल्ली – सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कनाडा का जिसे देखने के बाद शरीर में सिहरन पैदा हो जाएगी। दरअसल, इस वीडियो में एक बच्ची किनारे नदी या झील जैसी जगह पर बैठी दिख रही है जिसे अचानक से तभी एक समुद्री शेर (Sea lion) आता है और उसे अपने जबड़े में जकड़कर पानी में खिंच लेता है। किनारे पर खड़े लोग सी-लॉयन को देख रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक से सी-लॉयन डॉक पर बैठी लड़की पर अचानक समुद्र से उछल कर छलांग लगाता है और लड़की को समुद्र में खींच लेता है। Sea lion drags girl into water.

लड़की को समुद्री शेर ने जबड़े में जकड़ा –

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के पश्चिमी तट पर बने डॉक पर समुद्री जीवों को कुछ लोग खाने की चीजें देकर उनको देखकर उत्साहित हो रहे थे। अन्य जीवों के अलावा वहां मौजूद समुद्री शेर भी था जिसे लोग खाने की चीजें दे रहे थे जिसे वो लपक-लपककर खा रहा था। इसी दौरान एक लड़की जो बिल्कुल किनारे पर बैठी थी।

उसे समुद्री शेर ने पानी से छलाग लगाकर लड़की को अपने जबड़े में जकड़कर उसे पानी में खिंचकर लेकर चला गया। यह देखते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई और वो बुरी तरह से डर गये। लड़की जो कुछ ही देर पहले लॉयन को देखकर खुश हो रही थी उसपर अचानक ही उसने हमला कर दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो –

लड़की के पानी में गिरते ही वहां मौजूद एक हिम्मती शख्स ने पानी में छलांग लगाई और लड़की को तुरंत समुद्री शेर के चंगुल से छुड़ा लिया। इस हादसे में उस शख्स और लड़की दोनों में से किसी को चोट नहीं आयी। शख्स ने लड़की को चीते की फुर्ती से बचा लिया। इस घटना का वीडियो फुजिवारा ने 20 मई को अपने यूट्यूब पेज पर इस वीडियो अपलोड किया है।

अपलोड किये जाने के बाद से ही इस वीडियो को अब तक 5,559,112 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फुजिवारा के मुताबिक वो अक्सर डॉक पर जाते रहते हैं। उन्होंने बताया की समुद्री शेर का वजन लगभग 610 से  860 पौंड होता है और इसकी लंबाई छह फुट तक होती है। इससे पहले भी समुद्री शेर द्वारा लोगों पर हमले के वाकये हुए हैं और पहले भी इस तरह की घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है।

देखें वीडियो – 

Back to top button