समाचार

दो जेठ करते रहे बलात्कार, पति-ननद-जेठानी ने दिया पूरा साथ, नई नवेली दुल्हन ने सुनाई आपबीती

ससुराल पहुंचते ही सामने आई पति की हैवानियत, बड़े भाइयों के साथ मिलकर किया दुल्हन का गैंगरेप

एक दुल्हन जब शादी कर ससुराल जाती है तो वहां खुशी खुशी अपना सारा जीवन बिताने के सपने संजोती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुल्हन के ये सपने शादी के दो दिन बाद ही चूर चूर हो गए। ससुराल में दुल्हन का तीसरा ही दिन था कि उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई जिसे सुन आपकी भी रूह कांप उठेगी। ससुराल में तीसरे दिन ही दुल्हन का 5-6 लोगों ने मिलकर गैंगरेप कर दिया। ससुरालवालों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने दुल्हन के बदन पर गर्म चिमटा दागा और उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी तक डाल दी।

Dulhan

मानवता को शर्मसार करने वाल यह घटना बदायूं जिले के जरीफनगर इलाके की है। यहाँ उस्मानपुर के रहने वाले एक युवक के साथ पीड़िता ने 21 जून को शादी की थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही उसके पति और सास ससुर ने अपना असली रंग दिखा दिया। वह ससुरालवालों से ठीक से मिली भी नहीं थी कि उसके साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया गया। एक छोटी सी बात पर पति का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने अपनी नई नवेली पत्नी को घरवालों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर बहुत मारा और अपने भाई और अन्य लोगों के साथ बारी बारी दुल्हन का रेप भी किया।

Dulhan

दुल्हन के पिता को जब बेटी की इस हालत का पता चला तो वह तुरंत उसे हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद उन्होंने बेटी के पति, सास, दो जेठ, देवर सहित 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कारवाई। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा भी क्या हुआ जो पीड़िता के ससुरालवालों ने उसके साथ इतना बुरा बर्ताव किया। दरअसल कहानी वही पुरानी है ‘कम दहेज मिलना।’ पीड़िता के मुताबिक ससुरालवाले कम दहेज दिए जाने को लेकर नाराज थे।

Dulhan

ससुराल जाते ही उसका स्वागत करना तो दूर, उसे सभी ताने मारने लगे। पति ने कहा कि तू या तो मायके चले जा या फिर घरवालों से बोल एक बाइक और एक लाख रुपए लाए। जब दुल्हन ने और दहेज देने से इनकर कर दिया तो पति बहुत नाराज हुआ। उसका गुस्सा इतना ज्यादा बड़ा कि उसने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी की लाठी से पिटाई कर दी। उसके शरीर पर गर्म चिमटा भी चेटाया। वह यहीं नहीं रुका उसने अपने दोनों बड़े भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप भी किया।

इस पूरे मामले की जांच कर रहे बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा बताते हैं कि दुल्हन के ससुराल जाने पर ससुरालवाले मनमुताबिक दहेज न मिलने से नाराज थे। इसी के चलते उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला के दो जेठ और उसका पति शामिल आरोपियों में शामिल है। वहीं उसकी दो ननद और जेठानी पर इस उत्पीड़न में आरोपियों का साथ देने का आरोप लगा है। फिलहाल पति को पीडिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर सोशल मीडिया पर इस घटना की काफी आलोचना की जा रही है। लोग यह मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वैसे आप भी अपनी बेटी की शादी उस घर में न करें जहां दहेज की मांग होती है। यह बात रिश्ता तय करने से पहले ही क्लियर कर ले।

Back to top button