विशेष

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने दूल्हे को मारा करारा चांटा, शादी का जोड़ा उतार लौट गई मायके

जब भी किसी लड़के का रिश्ता तय होता है तो उसकी खुशी सांतवें आसमान पर होती है। वह अपनी होने वाली पत्नी को लेकर कई सपने सजोने लगता है। शादी वाले दिन से लेकर सुहागरात और बच्चों तक के सपने लड़का पहले से ही देख लेता है। सिर्फ लड़का ही नहीं बल्कि उसके घरवाले भी अपनी होने वाली बहू को लेकर उत्सुक रहते हैं। बहू का नेचर कैसा होगा, उसके घर आने से क्या क्या बदलाव होगा इस बारे में सोचने लगते हैं। वे घर की बहू को लक्ष्मी का रूप मानते हैं। इसलिए शादी के बाद जब वह घर आती है तो उसका पूरे रीति रिवाजों से स्वागत भी किया जाता है।

dulhan welcome ceremony

लेकिन उत्तर प्रदेश (UP) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल में स्वागत के दौरान ऐसी हरकत कर दी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। नई बहू के घर आने की खुशियां अचानक से सदमे में बदल गई। बहू शादी के बाद जैसे ही ससुराल पहुंची तो गाड़ी से उतरते ही उसने अपने दूल्हे को जोरदार तमाचा मार दिया। इसके बाद वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे कपड़ों में मायके लौट गई। दुल्हन की यह हरकत देख ससुरालवाले हैरान रह गए। सभी के मन में यही सवाल चल रहा था कि दुल्हन ने आखिर ऐसा क्यों किया? यदि आप भी इसका जवाब जानने के इच्छुक हैं तो खबर के अंत तक बने रहिए।

दरअसल ये पूरे मामला जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव का है। यहां बीते शनिवार दूल्हा दुल्हन की धूमधाम से शादी हुई थी। ये शादी बिना किसी दिक्कत के अच्छे से संपन्न हुई। दुल्हन ने बड़ी शांति से दूल्हे संग 7 फेरे लिए। फिर रविवार के दिन दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर लौट आया। यहां ससुरालवालों ने दुल्हन के स्वागत की तैयारी करना शुरू कर दिया। परिवार की महिलाए परछन कर दुल्हन को घर के अंदर ले जाने वाली थी, लेकिन ऐसा होने के पहले ही मंगलगान के बीच दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया।

दूल्हन जैसे ही गाड़ी से उतरी तो उसके स्वागत के दौरान उसने दूल्हे को जोरदार चांटा जड़ा। इस थप्पड़ की गूंज पूरे घर में गूंजी। जल्द ही ये खबर आग की तरह पूरे गांव में भी फैल गई। हर कोई नई नवेली दुल्हन की इस हरकत को देख हैरान रह गया। दूल्हा पक्ष समझ नहीं पाया कि ये अचानक दुल्हन को क्या हो गया। उधर दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मारने के बाद शादी का जोड़ा भी उतार फेंका। वह सादे कपड़े पहन फिर से मायके चली गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने दुल्हन को बहुत समझाया लेकिन बात नहीं बनी।

नई बहू की इस करतूत के बाद लोगों ने लाग अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। लेकिन अधिकतर लोग ये मामला प्रेम प्रसंग का बता रहे हैं। शायद दुल्हन को किसी और से प्रेम था और ये शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी। इसलिए आप भी इस घटना से सबक लें और शादी करने के पहले लड़की की मर्जी जरूर पूछ लें।

Back to top button