अध्यात्म

मंगलवार को भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना नाराज हो सकते हैं देवी देवता

मंगलवार का दिन बड़ा खास होता है। ये दिन हनुमानजी के साथ साथ मां पार्वती और भगवान गणेश का भी होता है। कई लोग मंगलवार को माता रानी या हनुमाजी का व्रत भी रखते हैं। ये व्रत घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। मंगलदेव मंगलवार के स्वामी ग्रह होते हैं। कहते हैं इस दिन कुछ खास चीजें करने और न करने से लाभ होता है। खासकर जिसकी कुंडली में मंगलदोष होता है उसे तो इन नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। कुछ लोग मंगल को पाप ग्रह भी कहते हैं। ऐसे में ये बेहतर होगा कि आप मंगलवार के दिन इन विशेष बातों का ख्याल रखें।

hanuman

1. मंगलवार को व्रत रखना लाभकारी होता है। इस दिन एक समय भोजन ग्रहण करना चाहिए। ये भोजन सात्विक आहार होना चाहिए।

2. मंगलवार के दिन मसूर की दाल और गुड़ का दान करने से दुख, गरीबी दूर होती है। इसके अलावा परिवार में कलेश हो तो वह भी खत्म हो जाते हैं।

3. यदि आप कोई महत्वपूर्ण या नया कार्य शुरू कर रहे हैं तो उसे मंगलवार के दिन करना उचित होगा। कहा जाता है कि मंगलवार का दिन शुभ होता है। इस दिन शुरू किए गर कार्यों में सफलता जरूर मिलती है।

4. मंगलवार के दिन दूर की यात्रा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप किसी हादसे के शिकार हो सकते हैं। या फिर वह यात्रा आपके लिए कष्टदायक साबित हो सकती है।

5. कोई भी धार्मिक कार्य के लिए यात्रा कर रहे हो तो फिर मंगलवार का दिन चूना जा सकता है। ये शुभ होता है।

6. मंगलवार को यदि माता रानी के मंदिर जा रहे हैं तो लाल कपड़े पहन कर जाएं। इससे आपका दिन शुभ रहेगा। वहीं इस दिन काले कपड़े पहनने से बचे, वरना आपका दिन तकलीफों से भरा गुजर सकता है।

milk in glass

7. मंगलवार के दिन दूध न खरीदें। दूध से बनी चीजों को खाएं भी नहीं। इसकी वजह ये है कि दूध का संबंध चंद्रमा से होता है। और मंगल एवं चंद्र दोनों ही विरोधी ग्रह हैं।

8. मंगलवार के दिन भूलकर भी मछली का सेवन न करें। इससे आपको पैसों का नुकसान हो सकता है।

9. मंगलवार के दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। इससे आपके घर सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य आएगा।

10. मंगलवार के दिन लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचे। इससे आप कष्ट झेल सकते हैं।

11. मंगलवार को महिलाओं को श्रृंगार सामग्री नहीं खरीदना चाहिए। इससे उनके वैवाहिक जीवन में कलह पैदा हो सकता है। दरअसल मंगलवार हनुमानजी का दिन होता है। हनुमान जी ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। इसके अलावा इस दिन का स्वामी भी मंगल है। यह ग्रह शादीशुदा जीवन में दिक्कतें लाता है। बस यह वजह है कि मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के लिए इस दिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान खरीदने से परहेज करना चाहिए।

12. मंगलवार के दिन भूलकर भी उड़द की डाल का सेवन न करें। उड़द का सेवन करने से शनि-मंगल का संयोग हो सकता है जो कि आपके लिए तकलीफदेह साबित होगा। इसलिए इस दिन घर में उड़द की दाल न बनाएं तो ही बेहतर होगा।

कृपया ये जानकारी अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।

Back to top button