समाचार

शादी में खुश थी दुल्हन, फिर 3 दिन बाद रचा ऐसा खेल कि खुद पिता ने दर्ज करवाई बेटी की FIR

शादी किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का सबसे अहम पढ़ाव होता है। इसके बाद शख्स यही उम्मीद रखता है कि वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ सारी ज़िंदगी हंसी खुशी रहेगा। लेकिन मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दूल्हे का यह सपना उस समय चकना-चूर हो गया जब उसकी दुल्हन शादी के 3 दिन बाद ही रातोंरात फरार हो गई। हैरत की बात ये थी कि जाते जाते दुल्हन उसके ससुराल वालों को ऐसा चूना लगा गई जो उन्हें ज़िंदगीभर याद रहेगा। चलिए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

marriage

दरअसल एमपी के मुरैना जिले के खेरिया गांव में रहने वाले सुरजीत की शादी पोरसा गांव के रहने वाले रामवीर माहौर की 24 साल की बेटी ज्योति के साथ हुई थी। यह शादी राजी खुशी से संपन्न हुई थी। पूरी शादी में बिल्कुल ऐसा नहीं लगा कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर तनाव है। शादी के बाद ज्योति जब ससुराल गई तो वहां भी वह अच्छे से रही। उसने सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया और उसके चेहरे पर कोई दुख या तनाव भी नहीं दिखा।

दुल्हन को देख ससुराल के किसी भी व्यक्ति को ऐसा नहीं लगा कि वह नाखुश है या भागने की प्लानिंग बना रही है। लेकिन जैसे ही शादी को 3 दिन हुए तो दुल्हन ने रात में अपना असली रंग दिखा दिया। पहले उसने ससुराल के सभी गहने समेटे, पति का मोबाईल चुराया और फिर घर की छत पर जाकर वहां से छलांग लगा दी। इसके बाद वह फटाक से वहां रफ़ूचक्कर हो गई।

mp bride

दुल्हन के गायब होने के बाद ससुराल वाले उसके मायके पहुंचे। पिता ने बोला कि मुझे नहीं पता मेरी बेटी कहां गई है। आप चाहे तो थाने में शिकायत दर्ज करवा दें। इसके बाद पिता भी अपने समधी और जमाई के साथ पुलिस स्टेशन गया और अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई।

दूल्हा सुरजीत बताता है कि जिस दिन ज्योति भागी उस रात को उसने सभी को प्यार से खाना भी खिलाया। खाना खाने के बाद वह अपने अलग कमरे में सोने चली गई। लेकिन तब हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह घर के सभी गहने लूटकर भाग जाएगी। सुबह जब हम लोग जागे तो वह कमरे में नहीं मिली थी। इससे हम सभी परेशान हुए थे। फिर पता चला मेरा मोबाईल फोन और घर के गहने भी गायब है। गहनों की कीमत 6 लाख रुपए है।

looteri dulhan

इस घटना के बाद गांव के लोग भी हैरान है। उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा कि एक नई नवेली दुल्हन ऐसा कुछ भी कर सकती है। लुटेरी दुल्हन की खबरे तो हमने कई बार सुनी है। लेकिन अक्सर ऐसी लुटेरी दुल्हनों का एक गैंग होता है। वह एक से अधिक मर्दों को अपना शिकार बनाती है। उनके माता पिता या रिश्तेदार नकली होते हैं। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं था, लेकिन फिर भी दुल्हन ससुराल वालों को लूटकर भाग गई।

फिलहाल पुलिस ने दुल्हन ज्योति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह उसकी तलाश कर रहे हैं। साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ज्योति ने ससुराल वालों के घर चोरी क्यों की है। क्या ये उसकी अकेली की प्लानिंग थी या किसी और ने उसे ये आइडिया दिया।

Back to top button