समाचार

पत्नी के मायके जाने पर नाराज हुए पति ने गुस्से में उठाया ऐसा कदम की अब पत्नी कर रही है अफसोस

बिहार में एक पत्नी किसी बात पर नाराज होकर अपने बच्चे के साथ मायके चले गई। वहीं जब ये बात पति को पता चली तो उसने आत्महत्या कर ली। खबर के अनुसार जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी बिना उसे बताए मायके चले गई। तो उसने गुस्से में आकर जहर खा लिया। जिसके बाद घर में मौजूद अन्य सदस्य उसे अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। ये मामला राज्य के नालंदा जिले के बेन का है।

women

मायके पहुंची पत्नी को जैसे ही पति के निधन की खबर मिली। वो बच्चे के साथ भागते हुए अपने ससुराल आ गई। इस घटना के बाद से पत्नी का रोकर बुरा हाल है और बच्चा भी अपने पिता की मौत के गम में डूबा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय थाना क्षेत्र की मैजरा पंचायत के मुबारकपुर गांव में रहने वाले 35 साल के राहुल पांडेय की शादी कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद घर में सब कुछ सही चल रहा था और इनका बच्चा भी है। हालांकि कुछ दिनों से पैसों को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद घर में लड़ाई का माहौल रहने लगा।

वहीं शनिवार को पत्नी के घर वाले उसके ससुराल आए और उसे अपने साथ मायके लेकर चले गए। जब पति को इस बात की जानकारी लगी तो उसने जहर खा लिया। घर के लोगों ने जब उसे छटपटाते देखा तो पीएचसी ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Poison

परिवार के लोगों ने बताया कि घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। इन्होंने कलह की बात को भी नाकार है। लेकिन गांव के लोगों की मानें तो पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से पैसों को लेकर मनमुटाव चल रहा था। उसी गुस्से में पत्नी मायके चली गई थी। राहुल टेंपू चलाने का काम करता था और पूरे परिवार का खर्च यही उठा रहा था।

काश बहू मायके नहीं जाती

bihar-wife-maternal-home-husband-died

मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते हुए मां बस एक ही बात कह रही है कि बहू अगर घर वालों की बात मान लेती तो ऐसा नहीं होता। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी ससुराल पहुंची तो घर में ताला जड़ा हुआ पाया। इसके बाद पत्नी अपने बच्चे के साथ दरवाजे पर बैठ गई और रोने लगी। इसी बीच पति का शव गांव पहुंचा तो शव से लिपट कर रोने लगी।

स्थानीय पुलिस को भी इस घटना की जानकारी लग गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

विवाह के बाद मार दी प्रेमिका को गोली

बिहार का नालंदा जिला में हुई एक अन्य घटना में प्रेमी ने विवाह के पांचवें दिन प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमिका को मारने के बाद प्रेमी ने खुद भी अपनी जान ले ली।

Back to top button