बॉलीवुड

जब गैंगरेप का आरोपी निकला था नुसरत जहां का बॉयफ्रेंड, सच्चाई जाने हैरत में पड़ गए थे लोग

बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को हर कोई जानता है। उन्होंने साल 2010 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसी वर्ष उन्होंने फेयर वन मिस कोलकाता का ताज अपने सर पहना। 2011 में उन्होंने बंगाली फिल्म ‘शोत्रु’ से डेब्यू किया।

nusrat_jahan with mamta benerjee

राजनीति में कदम नुसरत ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के कहने पर लड़ा था। उन्हें उनकी लोकप्रियता के चलते चूना गया था। दिलचस्प बात रही कि नुसरत ने न सिर्फ चुनाव लड़ा बल्कि वह साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से जीत भी गई। नुसरत 12वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 3 करोड़ रुपए है। इस बात का खुलासा उन्होंने 2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में किया था।

nusrat_jahan in saree

फिल्म और राजनीति दोनों जगह अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नुसरत का नाम विवादों से जुड़ा रहा। बात 2012 की है। नुसरत जहां का नाम एक रेपिस्ट के साथ जुड़ा। दरअसल फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप हुआ था। आरोपियों में एक नाम कादर खान का भी था। अब हैरत की बात ये थी कि एक जमाने में नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी।

nusrat_jahan with mehandi

2012 में नुसरत और कादर खान शादी भी करने वाले थे। लेकिन इस रेप वाली घटना के बाद वही कादर खान से कभी नहीं मिली। जांच में पुलिस को ये भी पता चला कि दोनों ने मिलकर मुंबई में एक रूम भी बुक किया था। हालांकि बाद में नुसरत कोलकाता आ गई जबकि कादर खान पटना चले गए। इस तरह दोनों का रिश्ता वहीं समाप्त हो गया।

nusrat_jahan in purple

इस मामले पर बाद में नुसरत ने एक इंटरव्यू भी दिया था। उन्होंने कहा था कि ये उनकी लाइफ का सबसे बुरा अनुभव था। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था मानो कोई उनके साथ मानसिक बलात्कार कर रहा हो। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी कादर खान को पनाह देने के लिए नुसरत की गिरफ़्तारी की मांग भी चल रही थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। बंगाल पुलिस के इस निर्णय से कई लोग हैरत में पड़ गए थे। ये वो समय भी था जब नुसरत बांग्ला फिल्मों में नाम और शोहरत हासिल कर रही थी। उसी साल उनकी एकसाथ 6 फिल्में भी आई थी।

nusrat_jahan with husband

19 जून, 2019 को अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से शादी रचा ली। यह शादी तुर्की में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। फिर 21 जून को दोनों ने क्रिश्चियन तरीके से भी शादी की। यह शादी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। इसके बाद 25 जून को नुसरत ने संसद में शपथ ली थी।

nusrat_jahan

नुसरत संसद में मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और लाल रंग का चूड़ा पहन पहुंची थी। ये बात कुछ कट्टरपंथियों चुभ गई और उन्होंने फतवा जारी कर दिया। इतना ही नहीं वे जब भी किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनती तो कुछ लोग उनके विरोध में आगे आ जाते।

Back to top button