दिलचस्प

मधुमक्खियों ने खोला बोतल का ढक्कन, देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन, Video वायरल

मधुमक्खियां फूलों से पराग के कण निकाल उनसे शहद बनाने के लिए जानी जाती है। आप ने इन्हें फूलों के ऊपर मंडराते हुए कई बार देखा होगा। हवा में उड़ते हुए और छत्ते पर भीन भिनाते हुए भी बहुत सी बार देख लिया होगा। लेकिन क्या आप ने कभी किसी मधुमक्खी को सोडा की बोतल खोलते देखा है?

bees opening soda bottle

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर दो मधुमक्खियों (Bees) का सोडा की बोतल (Soda Bottle) खोलने का एक वीडियो बड़ा वायरल हो हरा है। इस वीडियो में टीम वर्क (Teamwork) क्या होता है ये भी सीखने को मिलता है।

bees open bottle

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो मधुमक्खियां सोडा की बोतल के ढक्कन को आपस में मिलकर खोल देती है। ये दोनों एक एक तरफ बैठ जाती हैं और फिर धीरे धीरे ताकत लगा ढक्कन घुमाने लगती है। जल्द ही ये ढक्कन खुलकर जमीन पर गिर जाता है।

bees open orange soda bottle

दो छोटी मधुमक्खियों का इस तरह एक सोडा बोतल का ढक्कन खोलना काफी सरप्राइजिंग चीज होती है। ऐसा नजारा रोज रोज देखने को नहीं मिलता है। आप ने भी ऐसा कुछ शायद ही पहले कभी देखा होगा। यह वीडियो महज 11 सेकंड का है जिसे अभी तक तीस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

bees open bottle with teamwork

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ट्विटर (Twitter) पर Buitengebieden नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – दो मधुमक्खियों ने मिलकर सोडा बोतल खोल दी। इस कैप्शन के साथ उन्होंने आश्चर्यचकित होने वाला एक इमोजी भी बनाया है।


इस मजेदार वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। बहुत से लोगों ने ऐसी चीज पहले नहीं देखी थी। ये वीडियो कहां का है और मधुमक्खियों ने क्यों सोडा की बोतल खोली इस बात को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी करने लगे। मसलन एक यूजर ने लिखा ‘इन मधुमक्खियों ने तो मुझ से भी जल्दी सोडा की बोतल खोल दी।’ फिर एक यूजर लिखता है ‘ये मधुमक्खियां मेरी बीवी से भी ज्यादा ताकतवर हैं। वह हमेशा सोडा बोतल खोलने के लिए मुझे ही बुलाती है। जबकि इन मधुमक्खियों ने स्वतः ही इसे खोल लिया।’ बस इसी तरह के और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आए।

वैसे आप लोगों को टीमवर्क की मिसाल पेश करता ये वीडियो कैसा लगा? पसंद आने पर शेयर करना न भूलें।

Back to top button