समाचार

प्रसाद में भांग देकर महिलाओं का रेप करता था बाबा, बोलता था- मैं भगवान हूं मुझे सब समर्पित कर दो

पाखंडी बाबाओं के किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। कुछ तो धोखे से महिलाओं से दुष्कर्म तक कर देते हैं। अब राजस्थान के जयपुर के भांकरोटा इलाके की यह घटना ही ले लीजिए। यहां एक ढोंगी बाबा पर भांग की गोली खिला 4 महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप लगा है।

baba yogendra mehta

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बाबा खुद को भगवान बताता था। वह प्रसाद के रूप में भांग की गोली देता था। जब महिला नशे में होती थी तो उनसे बोलता था अपना सबकुछ मुझे समर्पित कर दोन। महिला की शिकायत के बाद योगेंद्र मेहता नाम के इस बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका आश्रम मुकुंदपुरा के अलावा रातल्या सीकर रोड और दिल्ली रोड पर भी है।

पीड़ित महिला के पति बाबा के आश्रम सत्संग सुनने जाया करते थे। एक दिन बाबा ने उनसे कहा कि आप अपने पूरे परिवार को लेकर आओ। पति के कहने पर फिर पीड़ित महिला भी बाबा के सत्संग सुनने जाने लगी। वह पांच से महीने में एक बार बाबा के आश्रम जाती थी। वहां तीन चार दिन रुककर आश्रम में अपनी सेवाएं भी देती थी।

baba molesting woman

पीड़ित महिला के अनुसार बाबा के आश्रम में रोज आठ से दस महिलाएं रुका करती थी। एक दिन बाबा ने उसे छत पर बने अपने कमरे में बुलाया। उसे प्रसाद के रूप में भांग की गोली दी। फिर बोले भगवान का ध्यान करो और समर्पण का भाव रख मुझे सबकुछ दे दो। गोली की वजह से महिला को नशा हो गया और बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म कर लिया।

करीब 6 महीने बाद बाबा ने उसे दोबारा आश्रम बुलाया और एक बार फिर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो बाबा ने उसे बर्बाद करने की धमकी दी। महिला डर के मारे चुप रही। लेकिन फिर महिला के पति अपनी 20 साल की बेटी को आश्रम ले जाने लगे। ऐसे में महिला ने इस बात का विरोध किया। जब पति ने वजह पूछी तो महिला ने रोते हुए सबकुछ बता दिया।

baba yogendra mehta

जब परिवार में यह बात हुई तो पता चला कि बाबा ने उसकी भाभी व जेठानी के साथ भी डरा-धमका कर दुष्कर्म किया है। ऐसे में पति और भाई ने बाबा को फोन किया और दुष्कर्म की बात पूछी। बाबा फोन पर गुस्सा हुआ और सबको बर्बाद करने की धमकी देने लगा।

इस घटना से उन सभी लोगों को सीखना चाहिए जो अंधविश्वास के चक्कर में इतने अंधे हो जाते हैं कि अपने साथ हो रहे धोखे को भी नहीं पहचान पाते हैं।

Back to top button