अध्यात्म

26 मई को लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोग रहें सतर्क

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। हालांकि चंद्र ग्रहण के कारण राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों पर इसका अच्छा व कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। किन राशियों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ने वाला है, ये इस लेख के जरिए हम बताने वाले हैं। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि ये ग्रहण कब और कितने बजे लगने वाला है।

चंद्रग्रहण की तारीख और समय

chandra grahan

भारतीय समय के अनुसार ये चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। दिन में लगने के कारण ये चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस ग्रहण से चार राशियों पर बेहद ही बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा और ये राशियां इस प्रकार हैं।

वृश्चिक राशि

Scorpio
वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण का सबसे बुरा असर पड़ेगा। ग्रहण के चलते इस राशि के जातकों का कार्य सफल नहीं हो पाएगा। जो भी कार्य ये शुरू करेंगे उसमें बाधाएं उत्पन्न होंगी। इसके अलावा किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। करियर को लेकर भी चिंता हो सकती है और नौकरी तक जा सकती है। परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकता है। इस राशि के लोग अगर कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं। तो उसे कुछ समय के लिए टल दें।

मिथुन राशि

Gemini

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव मिथुन राशि पर भी देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और छोटे भाई बहनों से विवाद भी हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से भी बहस करने से बचें। इस दौरान किया गया कोई भी विवाद आपको हानि पहुंच सकता है।

सिंह राशि

Leo

सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। जीवन साथी के साथ लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा परिवार का माहौल भी खराब बो सकता है। माता-पिता से किसी मामले पर मत भिन्नता हो सकती है। करियर में रुकावट आ सकती है और सफल हो रहा कार्य असफल भी हो सकता है।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कुंभ राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है और इन्हें सिर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी हानि इस दौरान हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। इस दौरान कोई भी पड़ा फैसला लेने से भी बचें।

इन राशि के जातकों पर पड़ेगा अच्छा असर

मेष, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए से चंद्र ग्रहण बेहद शुभ रहेगा और उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इन राशि के लोगों को शुभ समाचार भी मिल सकता है और रोके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं।

करें ये उपाय

चंद्र ग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए नीचे बताए गए उपायों को कर दें। ऐसा करने से इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

  • उपाय के तहत चंद्र ग्रहण के बाद मंदिर में जाकर अनाज चढ़ा दें। या फिर किसी गरीब को अनाज का दान कर दें।
  • चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें।

Back to top button