स्वास्थ्य

Corona: क्या मास्क पहन Kiss किया जा सकता है? जाने ये कितना सेफ है

कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उमड़ते हैं। इनमे एक सवाल ये भी है कि कोरोना होने या इस से ठीक होने के बाद Kiss या सेक्स करना सेफ है या नहीं। वैसे विशेषज्ञों की माने तो कोरोना से ठीक होने के कुछ दिनों (कम से कम एक महीने) तक चूमने या संबंध बनाने से बचना चाहिए। दरअसल विदेशों में कोरोना से ठीक हुए पुरुषों के स्पर्म में कोरोना वायरस होने के सबूत मिल चुके हैं।

kiss in mask

चलिए ये तो हुई बिना मास्क के चूमने की बात, लेकिन क्या मास्क पहनकर एक दूसरे को Kiss किया जा सकता है? ये कितना सेफ है? इन दिनों सोशल मीडिया पर मास्क पहनकर चूमने का ट्रेंड बहुत चल रहा है। लोग अलग ढंग से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। अब कुछ समय पहले की बात ही ले लीजिए। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और डौग इमहौफ अपनी-अपनी फ्लाइट में बैठने से पहले एक दूसरे को मास्क में किस करते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा कई बॉलीवुड और हॉलिवुड सितारों को भी ऐसा करते हुए देखा गया है।

mask and kiss

दिल्ली निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ और शांता फर्टिलिटी सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ अनुभा सिंह ने इस विषय पर रौशनी डाली है। वे बताती हैं कि मास्क हम एक दूसरे से सुरक्षा के लिए पहने हैं। इससे आपकी श्वसन बूंदों प्रसार सीमित होता है। इसलिए कोविड-19 के खतरे को कम करने के लिए दोनों का मास्क पहने होना जरूरी होता है। हालांकि ये रणनीति हमेशा कारगर हो ये जरूरी नहीं है।

mask kissing

डॉक्टर बताती हैं कि मास्क कोंडम जैसे होते हैं, जब तक आपको इन्हें सही तरीके से पहनना नहीं आता है तब तक आप इससे 100 प्रतिशत सुरक्षित नहीं होते हैं। ऐसे में सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि ‘किस’ करते समय एक व्यक्ति मास्क लगाता है लेकिन दूसरा नहीं लगाता है तो उसके संक्रमित होने का खतरा बहुत बढ़ जाएगा।

kiss while wearing mask

डॉ. शोभा गुप्त,  मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर और आईवीएफ स्पेशलिस्ट बताती हैं कि मास्क पहन ‘किस’ करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। मास्क की बाहरी सतह पर सबसे अधिक वायरस होते हैं। इसलिए मास्क के पास आना खतरनाक हो सकता है। मैं मास्क पहन एक दूसरे के करीब आने की सलाह नहीं दूंगी।

kissing with mask

अब एक सवाल ये भी है कि यदि दोनों व्यक्ति ने मास्क पहन है तो क्या वह एक दूसरे को चूम सकते हैं? इस पर डॉक्टर कहती हैं कि यह एक संदिग्ध बात है। आपकी नाक पर सुरक्षा के लिए रखी परत इतनी अच्छी भी साबित नहीं हो सकती है। ये वायरस आसानी से एरोसोल से फैलता है। इसलिए सावधान रहना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक रूप से मास्क लगाकर किस करनया अच्छा आइडिया नहीं है। इससे हर हाल में बचना चाहिए।

Back to top button