राशिफल

Rashifal 22 May: शनिदेव की कृपा से इन 4 राशियों के धनकोष में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

हम आपको शनिवार 22 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 May 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको आपके प्रयासों के लिए इनाम मिल सकता है। आज के दिन समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आपके अंदर निस्संदेह बहुत प्रतिभा है बस इसे बाहर प्रदर्शित करना होगा। अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। आत्मबल को मजबूत रखें। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। अपने प्रिय के समक्ष दिल खोलकर प्यार का इज़हार करने के लिए उपयुक्त दिन है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

निवेश लाभदायक रहेगा। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। व्यापारियों को आकस्मिक लाभ होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर पुराना ऋण भी वापस मिल सकता है। पर्सनैलिटी में सुधार की कोशिश करेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शांति से फैसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें।

shani dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक विवाद के चलते बात बिगड़ने पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, धैर्य का साथ देते हुए समय को निकालना है क्योंकि भविष्य में परिस्थितियां सामान्य होती दिख रही है। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं।  राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आएँगी। आज आपका स्वस्थ बेहतर बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा‌। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। घर-परिवार में अपनों के प्रति आपके विचार अच्छे हो सकते हैं लेकिन कई छुपी हुई चिन्ताएं भी है। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मानसिक बेचैनी हो सकती है। जीवनसाथी ज़िंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत में अचानक सिर दर्द होने की आशंका है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब है, तो उनकी देखरेख करें, और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। आपके उच्च अधिकारी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

वाहन चलाते वक्त थोड़ी सी सावधानी आपको बरतनी पड़ेगी। जिन लोगों का आज इंटरव्यू है या ऑनलाइन पेपर देने जा रहें हैं तो पूरी तैयारी कर लें। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा सजग रहने वाला है नया सौदा सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। धन से जुड़ी समस्या आपकी खत्म होने वाली है। निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। इसकी वजह से कार्य भी प्रभावित हो सकता है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। आज आप कठोर वचन बोलकर किसी का हृदय ना दुखाएं और ना ही किसी को ठेस पहुचायें।

Hanuman

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रोमांटिक जीवन में आप मौजूदा समय का पूरा आनंद लेंगें। माँ के साथ आपका रिश्ता अच्छा होगा यह आपकी बचत बढ़ाने का समय है। कार्यक्षेत्र में आज उच्चाधिकारियों की मदद मिलेगी। इससे आपको तरक्‍की भी म‍िल सकती है। व्‍यापार करते हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है। मित्रों से भी कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आपके बच्चों की वृद्धि और प्रगति आपकी खुशी और गर्व का स्रोत बनेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। मन बेचैन हो सकता है। ध्‍यान रखें क‍ि आज के द‍िन धन का निवेश सोच- विचारकर करें। अत्यधिक खर्च से भी बचें। बिजनेस को बढ़ाने के लिये आज किसी से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज प्रयास के बावजूद भी महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी इसलिए मन थोड़ा उदास रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है।  बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। विद्यार्थी आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए किसी से सलाह लेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। अपनों के सहयोग से आज आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। पर‍िवार के क‍िसी सदस्‍य की आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। लाभ के अवसर टलेंगे। व्यापार, रोजगार की चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

आपने Rashifal 22 May का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 May का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 May 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस अंग पर तिल वाली महिलाएं होती है कामुक स्वभाव की, इन्हें जीवन में मिलता है हर भोग-विलास

Back to top button