अध्यात्म

इस अंग पर तिल वाली महिलाएं होती है कामुक स्वभाव की, इन्हें जीवन में मिलता है हर भोग-विलास

तिल हम सभी के शरीर में होते हैं। कोई तिल जन्म से ही होता है तो कोई बाद में आता है। कई बार तिल अपने आप गायब भी हो जाते हैं। समुद्र शास्त्र की माने तो व्यक्ति का तिल उसकी लाइफ के बारे में बहुत कुछ कहता है। ये तिल शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता है। ये चीज इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपको तिल शरीर के किस स्थान पर है। हर तिल का अपना एक मतलब होता है। तो चलिए जानते हैं कि आपके शरीर पर जो तिल है वह क्या कहता है।

mole on nose

नाक पर तिल: यदि किसी व्यक्ति की नाक पर तिल है तो इसका मतलब है वह प्रतिभा का धनी है। उसके अंदर हुनर कूट कूट के भरा हुआ है। वह अपने टेलेंट के दम पर कुछ भी हासिल कर सकता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में सुखी रहते हैं। वहीं महिलाओं की नाक पर तिल होने का मतलब है कि वह सौभाग्यशाली है। उन्हें अपने भाग्य के दम पर सबकुछ मिल जाता है।

mole on finger

अनामिका उंगली पर तिल: जिन लोगों की हाथ की अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें जीवन में धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोग जीवन में धन और यश दोनों प्राप्त करते हैं। वहीं तिल सबसे छोटी उंगली पर है तो वह यशस्वी होता है। इसके अलावा जिनकी हथेली के बीच में तिल होता है वह भाग्यवान होता है।

mole on lips

होंठ पर तिल: जिन महिलाओं के होंठ पर तिल होता है वे स्वभाव में कामुक होती है। उन्हें जीवन में बहुत भोग विलास मिलता है।ऐसी महिलाएं चतुर लोमड़ी भी होती हैं। वे बहुत चालाक होती हैं। लोग इन महिलाओं के दीवाने होते हैं।

mole in face

माथे पर तिल: यदि किसी महिला के माथे पर तिल है तो मतलब उसके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। ऐसी महिलाएं अपने दम पर जीवन में सफलता हासिल करती हैं। यदि महिला के माथे के दाईं हिस्से पर तिल हो तो उसे जीवन में बहुत पैसा मिलता है। वह धन कमाने में माहिर होती है।

mole on thumb

अंगूठे पर तिल: यदि किसी लड़की के अंगूठे पर तिल है तो वह स्वभाव में शांत व न्यायप्रिय होगी। ये लड़कियां मेहनती होती हैं और कर्म में यकीन रखती हैं। ये भाग्य के भरोसे रहना पसंद नहीं करती हैं।

दायें गाल पर तिल: यदि किसी महिला के दायें गाल पर तिल है तो उसका शादीशुदा जीवन सफल और सुखी होता है। वहीं बायें गाल पर तिल होने का मतलब है उसके जीवन में बहुत संघर्ष है।

Back to top button
?>