अध्यात्म

जीवन में सबसे अच्छा मित्र कौन है? सबसे अच्छा समय और सबसे अच्छा काम क्या है?, पढ़ें ये कथा

एक राजा ने दरबार में मौजूद सभी लोगों से एक सवाल किया और कहा कि जो व्यक्ति उनके सवाल का सही उत्तर देगा उसे वो खूब धन इनाम के तौर पर देंगे। राजा ने सवाल करते हुए दरबार में मौजूद सभी लोगों से पूछा कि ‘सबसे अच्छा मित्र कौन है? सबसे अच्छा समय और सबसे अच्छा काम क्या है? राजा का सवाल सुन कई लोगों ने जवाब दिया। लेकिन राजा को किसी के जवाब से संतुष्टि नहीं हुई। तब राजा को उनके मंत्री ने कहा कि, हे महाराज आपके सवाल का जवाब तो केवल एक ही व्यक्ति के पास हो सकता है जो कि श्रृंगी ऋषि हैं।

motivational-story

राजा ने श्रृंगी ऋषि से मिलने की इच्छा जाहिर की। मंत्री ने राजा से कहा कि श्रृंगी ऋषि जंगलों में रहते हैं। उनसे मिलने के लिए उन्हें खुद वहां जाना होगा। राजा अपने मंत्री के साथ अगले दिन ही श्रृंगी ऋषि की खोज में जंगल चले गए। जंगल में राजा ने श्रृंगी ऋषि को खूब खोजा लेकिन वो उन्हें नहीं मिले। अंत में राजा को जंगल में एक कुटिया दिखाई दी। कुटिया के बाहर एक व्यक्ति सब्जियां लगा रहा था। राजा ने उस व्यक्ति के पास जाकर श्रृंगी ऋषि के बारे में पूछा।

राजा ने व्यक्ति से कहा कि, क्या आप जानते हैं कि श्रृंगी ऋषि कहां रहते हैं। मैं उन्हें काफी समय से खोज रहा हूं। लेकिन अभी तक वो मुझे नहीं मिल पाए हैं। व्यक्ति ने मुस्कुराते हुए राजा से कहा कि लोग मुझे ही श्रृंगी ऋषि कहते हैं। बताओं आपका यहां कैसे आना हुआ है। राजा ने श्रृंगी ऋषि से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘सबसे अच्छा मित्र कौन है? सबसे अच्छा समय और सबसे अच्छा काम क्या है?

Story

राजा का सवाल खत्म ही हुआ था कि पास में झाड़ियों के पास एक व्यक्ति दर्द से चिलाने लगा। राजा तुरंत उस व्यक्ति के पास गए और उसकी मदद की। राजा ने उस व्यक्ति को जड़ी-बूटी दी और अपने सिपाहियों को कहा कि उसे तुरंत राज महल लेकर जाए। वहां पर उसकी सेवा की जाए। राजा की ये बात सुन व्यक्ति रोने लगा और उसने राजा से कहा कि हे महाराज में तो यहां आपको मारने के लिए आया था। लेकिन खुद ही घायल हो गया। इसलिए आप मुझे सजा दें न की मेरी मदद करें। राजा ने ये सब जानकर भी व्यक्ति की मदद की और उसे राजमहल भेज दिया।

घायल व्यक्ति को राजमहल भेजने के बाद राजा ने श्रृंगी ऋषि की ओर देखते हुए कहा, कृपा आप मुझे मेरे प्रश्न का उत्तर दें। जवाब लेने के लिए मैं काफी दूर से आया हूं। श्रृंगी ऋषि ने राजा से कहा कि उस व्यक्ति की मदद करते हुए ही आपको अपने तीनों सवालों के जवाब मिल गए हैं। सबसे अच्छा समय वर्तमान होता है। सबसे अच्छा का काम परोपकार है। और बता रही सबसे अच्छे मित्र की तो वो आपका मन होता है। जो कि सदा आपके साथ रहता है और आपको सही काम करने के लिए प्रेरति करता है।

Back to top button