अध्यात्म

उड़द की दाल दूर करेगी शनि दोष और लाइफ प्रॉब्लम, बस शनिवार को करना होगा ये काम

कहते हैं व्यक्ति को सिर्फ कर्म के आधार पर ही सबकुछ नहीं मिल जाता है। इसके साथ उसका भाग्य भी जोरदार होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र भी ये बात मानता है। फिर कई बार ग्रहों की खराब स्थिति के चलते भी दुर्भाग्य हमारी कुंडली में फेविकोल की तरह चिपक जाता है। यह सभी चीजें लाइफ में आने वाली परेशानियों का कारण बनती है। ऐसे में उड़द की दाल आपको इन सबसे बचा सकती है।

urad dal in hand

आमतौर पर उड़द की दाल का इस्तेमाल भोजन के रूप में किया जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में उड़द दाल के कुछ खास उपायों का भी जिक्र है। इन उपायों का इस्तेमाल कर आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के जानते हैं कि ये उपाय कौन कौन से हैं।

pipal ka ped

पहला उपाय: साबुत उड़द के दो दाने लें। अब इस पर थोड़ा सा दही और सिंदूर लगा दें। इसके बाद इसे पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। यह उपाय आपको शनिवार के दिन ही करना है। आप इस उपाय को जिस शनिवार से शुरू करेंगे उससे लगातार 21 दिनों तक ऐसा करना है। इस उपाय से आपका दुर्भाग्य भाग जाएगा और सौभाग्य वापस आ जाएगा।

urad dal ke bade

दूसरा उपाय: शनिवार सुबह स्नान और पूजा कर फ्री हो जाएं। अब उड़द की दाल पीसकर उसे 2 बड़े बना लें। अब इन बड़ों को शनिवार की शाम सूर्य अस्त होते ही पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इन बड़ों के ऊपर दही और सिंदूर लगाना न भूलें। इन्हें रखने के बाद हाथ जोड़ प्रणाम करें और अपनी समस्या मन में बताएं। इसके बाद वहां से सीधा घर आ जाएं। याद रहे इस दौरान आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। यह उपाय आपको लगातार 11 शनिवार तक करना है। इस उपाय से धन से जुड़ी सभी समस्या समाप्त हो जाएगी। पैसे कमाने में कभी कोई बाधा नहीं आएगी।

shani dev upay

तीसरा उपाय: यदि आपके बुरे भाग्य और परेशानियों का कारण शनि की बुरी दशा है तो यह उपाय आजमाएं। साबुत उड़द के 4 दाने लें और उसे अपने सिर के ऊपर रख तीन बार उल्टी दिशा में घुमाएं। अब इन दानों को कौओं को खिला दें। यह उपाय आपको लगातार 7 शनिवार तक करना होगा। इससे आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

उम्मीद करते हैं कि उड़द की दाल के यह उपाय आपको पसंद आए होंगे। यदि आप भी जीवन में खराब भाग्य से जूझ रहे हैं तो इन तीनों उपायों को आजमा कर सौभाग्य से दोस्ती कर सकते हैं। उपाय पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button