स्वास्थ्य

इन रोगों को दूर भगाए केल का जूस, जानें इसके फायदे व बनाने की विधि

केल का जूस सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है और इसे पीने से कई प्रकार के फायदे शरीर को मिलते हैं। हफ्ते में तीन बार केल का जूस पीने से कई रोग सही हो जाते हैं और शरीर में ताकत बनीं रहती है। केल के अंदर विटामिन सी भरपूर होता है और इसे पीने से इम्यूनिटी पर भी अच्छा असर पड़ता है। इसलिए अपनी डाइट में केल का जूस शामिल कर लें और इसे जरूर पीया करें।

केल के फायदे –

ब्लड शुगर लेवल रहे रही

केल के जूस को पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है। दरअसल केल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में मुक्त कणों द्वारा ऑक्सीडेटिव क्षति का मुकाबला करने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक साबित होते हैं। इस जूस को रोज पीने से शुगर का लेवल सही बना रहता है। इसलिए शुगर के रोगियों को केल का जूस जरूर पीना चाहिए।

हड्डियां करें मजबूत

अधिक आयु के लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। केल का जूस पीने से हड्डियां मजबूत बनीं रहती है और इनमें दर्द की शिकायत भी नहीं होती है। हड्डियों के साथ-साथ ये जूस दांतों को भी मजबूती देता है।

इम्यून बूस्टर

केल के जूस को इम्यून बूस्टर के तौर पर भी देखा जाता है। इसमें विटामिन सी होता है। जो कि इम्यूनिटी को सही बनाए रखने का काम करता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से रोगों से शरीर की रक्षा होती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

बैड कोलेस्ट्रॉल होने से दिल कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बढ़ने न दिया जाए। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में केल का जूस लाभकारी माना जाता है। इसे पीन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लग जाता है और दिल सेहतमंद बना रहता है।

ब्लड क्लॉटिंग

केल के जूस में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर कर देता है। ब्लड क्लॉटिंग होने पर अपनी डाइट में केल के जूस को शामिल करना न भूलें। इसे पीने से ब्लड क्लॉटिंग से रक्षा होती है।

वजन करे कम

केल का जूस पीने से वजन को भी कम किया जा सकता है। ये जूस ताकत वर होता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम पाई जाती है। इसे पीने से भूख कम लगती है और ओवरइंटिंग से आप बच जाते हैं। इसके अलावा शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी केल का जूस सहायक होता है। इसे पीने से वजन कम होने लग जाता है और शरीर में ऊर्जा बनीं रहती है।

कैसे तैयार करें केल का जूस

केल का जूस तैयार करना बेहद ही आसान है। इस जूस को बनाने के लिए आपको केल के पत्तों की जरूरत पड़ेगी। केल के पत्तों अच्छे से साफ कर मिक्सी में डाल लें। इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला दें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। इन्हें पीसने के बाद छान लें और गिलास में जूस निकाल लें। इस जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक व काली मिर्च डाल सकते हैं। इस जूस का सेवन आप किसी भी समय कर लें। एक दिन में 150 मिलीलीटर अधिक केल का जूस न पीएं।

ये लोग न करें केल के जूस का सेवन

  • केल के जूस का सेवन वो लोग न करें जिन्हें किड़नी स्टोन की समस्या है।
  • गर्भवती महिलाएं इस जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें और उनके कहने पर ही इसे पीएं।

Back to top button