स्वास्थ्य

खजूर से जुड़े है ये 10 हैरान जनक फायदे, इन बीमारियों को कर देता है जड़ से दूर

खजूर एक प्रकार का ड्राई फ्रूट्स होता है। जिसे खाने से शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचते हैं। खजूर खाने में मीठा होता है और देखने में ये भूरे लाल रंग का होता है। खजूर के अंदर पोषक तत्व खूब मात्रा में पाए जाते हैं और ये विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर से युक्त होता है। रोजाना थोड़े से खजूर खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियां आपसे दूर रहती है। इस ड्राई फ्रूट्स को खाने से ओर क्या लाभ शरीर को पहुंचते हैं, उनकी जानकारी इस प्रकार है।

खजूर खाने के फायदे –

इम्यूनिटी बढ़ाता है

खजूर में विटामिन्स अच्छी खासी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो और जो लोग आसानी से रोगों की चपेट में आ जाते हैं। वो खजूर का सेवन जरूर करें। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ जाएगी और रोगों से आपकी रक्षा होगी।

दिल रखें सही

इसमें कोलेस्ट्राल भी नहीं होता है। जिसके चलते इसे खाने से दिल से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव होता है। जो लोग नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं। उन्हें दिल के रोग होने का खतर कम हो जाता है।

कमजोरी करे दूर

जो लोग आसानी से थक जाते हैं या जिन लोगों के शरीर में कमजोरी महसूस होती है। वो लोग रोज रात को सोने से पहले दूध के साथ खजूर का सेवन करें। दूध और खजूर को एक साथ खाने से कमजोरी की समस्या दूर हो जाती है। इतना ही नहीं ये मांसपेशियों को मजबूत करने में भी सहायक होता है और इसे खाने से मांसपेशियों मजबूत रहती हैं। अगर आपको अक्सर मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है तो आप इसका सेवन जरूर करें।

कब्ज की शिकायत होगी दूर

कब्ज होने पर खजूर खाना लाभकारी साबित होती है और इसे खाने से पाचन क्रिया सही बनीं रहती है। जिन लोगों का पेट साफ नहीं रहता है और हमेशा कब्ज की शिकायत रहती है। उन्हें सुबह खाली पेट चार से पांच खजूर खाने चाहिए। ये पेट के आंतों से चिपकी गंदगी दूर हो करते हैं और पेट को अच्छे से साफ कर देते हैं।

शरीर में न हो खून की कमी

खून की कमी को दूर करने में भी खजूर सहायक माना जाता है और इसे खाने से शरीर में खून की मात्रा सही बनीं रहती हैं। जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें लगातार 21 दिनों तक रोजाना सुबह पांच खजूर खाने चाहिए। दरअसल इनके अंदर आयरन पाया जाता है। जो कि हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खजूर को आंखों के लिए भी लाभकारी माना गया है और इसे खाने से आंखों की रोशनी सही बनीं रहती है। खजूर में विटामिन ए होता है। जो आंखों की रोशनी को सही रखता है।

हड्डियां रखें मजबूत

हड्डियों में अक्सर दर्द रहने पर आप खजूर खाया करें। इसे खाने से दर्द से निजात मिल जाएगी। दरअसल खजूर में फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है। ये हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है और इनमें दर्द की समस्या भी नहीं होती है।

वजन बढ़ें

वजन बढ़ाने में भी खजूर मददगार होते हैं। इन्हें रोजाना दूध के साथ खाने से वजन बढ़ने लग जाता है और मात्र तीन हफ्तों में ही इसकी मदद से आप दुबले-पतले शरीर से निजात पा लेते हैं।

त्वचा पर आए निखार

खजूर का सेवन करने से चेहरे पर निखार बना रहता है और त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इसके अलावा इन्हें खाने से चेहरे पर उभर आने वाली महीन रेखाएं खत्म होने लगती है और त्वचा जवां बनीं रहती है।

Back to top button