अध्यात्म

लौंग का यह वशीकरण टोटका है बेहद शक्तिशाली, किसी को भी कर सकते हैं आपके वश में..

अधिकतर लोग यही चाहते हैं कि ये दुनिया उनके हिसाब से चले। खासकर उनके जान पहचान वाले कुछ लोग बिल्कुल उनकी कही हर बात माने। लेकिन अधिकतर मामलों में ऐसा होता नहीं है। लोग अपनी मर्जी की ही करते हैं। ऐसे में मन में विचार आता है कि काश हम इस फलाना शख्स को अपने वश में कर पाते। इस जगह वशीकरण टोटका काम आता है।

टोटकों में अधिकतर होता है लौंग का इस्तेमाल
तांत्रिक क्रियाओं में किसी को वश में करने के लिए कई तरह के टोटकों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें लौंग से वशीकरण करना सबसे ज्यादा पॉपुलर है। तांत्रिक क्रियाओं में लौंग से वशीकरण को प्राथमिकता दी जाती है। लौंग से वशीकरण की बात कुछ लोग मानते है जबकि कुछ को ये अंधविश्वास लगता है। अब सच्चाई क्या है ये तो आपको यह टोटका करने पर ही पता चलेगा।

बुरी नियत से करने पर मिलते हैं दुष्परिणाम
लौंग वशीकरण टोटके तभी सफल होते हैं जब इन्हें अच्छी नियत से किया जाए। यदि आप इसका उपयोग किसी गलत नियत से दूसरों को वश में करने के लिए करोगे तो यह सफल नहीं होगा। बल्कि इसमें आपको बुरा परिणाम भुगतने को मिलेगा। इसलिए इस टोटके का दुरुपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

लौंग वशीकरण टोटके की आवश्यक सामग्रियां
यह टोटका करने के लिए आपको चाहिए – 3 लौंग, एक रुई की बाती, एक कटोरी देसी घी, माचिस, एक गिलास पानी और एक डिब्बी सिंदूर।

लौंग वशीकरण टोटके की विधि

लौंग वशीकरण टोटका करने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम होता है। इसे आपको तीन शुक्रवार तक करना है। इसके लिए आप शुक्रवार सुबह 3 बजे उठ जाएं। ऊपर बताई सभी सामग्रियाँ पास रख लें। स्नान कर 3 लौंग लें और उसे सिंदूर की डिब्बी में रखें। अब घी में रुई की बत्ती डालें। इसके बाद लौंग को सिंदूर की डिब्बी से निकाल गिलास पानी में डूबो दें।

अब यह मंत्र 1100 बार जपें – “ऊं तत भार्वय् नमो नम, या रुद्र या मोहिनी कर, मैं अमन (जिस पर वशीकरण करना हो उसका नाम) सिद्ध नमो स्वाहा”

दूसरे शुक्रवार सिद्ध लौंग द्वारा फिर से 11 बार वशीकरण मंत्र पढ़ें। अंत में तीसरे शुक्रवार लौंग का इस्तेमाल करना शुरू करें। आप जिस व्यक्ति का वशीकरण करना चाहते हैं उसके पास लौंग रख दें। या उसे खाने में भी लौंग दे सकते हैं। ऐसा करने से वह आपकी हर बात मानना शुरू कर देगा।

बस इस बात का ध्यान रहे कि आप ये वशीकरण क्रिया किसी बुरे इरादे से न करें। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

Back to top button