अध्यात्म

ये कार्य करने से नाराज हो जाते हैं भगवान विष्णु, गुरुवार को भूलकर भी न खाएं ये चीजें

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से काफी प्रकार के लाभ मिलते हैं। मान्यता है कि जो लोग इस दिन भगवान विष्णु को याद करते हैं व इन्हें तुलसी का पत्ता अर्पित करते हैं। उनकी हार कामना को भगवान पूरा कर देते हैं। इसलिए आप इस दिन जरूर भगवान विष्णु का पूजन करें और साथ में ही नीचे बताई गई चीजों को भूलकर भी गुरुवार को न करें। इन चीजों को अगर इस दिन किया जाता है। तो भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं और दुखों से जीवन भर जाता है। तो आइए जानते हैं। वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें गुरुवार के दिन करना वर्जित माना जाता है।

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम

केला न खाएं

गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को भी समर्पित है और इस दिन देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। देवगुरु बृहस्पति का वास केले के वृक्ष पर माना गया है। इतना ही नहीं ये पेड़ भगवान विष्णु का निवास स्थान भी है। ऐसे में गुरुवार के दिन केला न खाने की सलाह शास्त्रों में दी गई है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना चाहिए और ये फल गरीब लोगों को दान करना चाहिए।

केले की पूजा करते हुए इस पर मोली का धागा अर्पित करें और जल चढ़ाएं। फिर विष्णु जी का पाठ करें। अगर बृहस्पति ग्रह आप पर भारी है तो बृहस्पति देव की कथा को पढ़ें।

खिचड़ी न खाएं

गुरुवार के दिन खिचड़ी खाना भी वर्जित माना गया है। पीला रंग विष्णु जी को काफी प्रिय है और खिचड़ी पीले रंग की होती है, इसलिए इस दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए। मान्यता है कि जो लोग गुरुवार को खिचड़ी खाया करते हैं। उनके पास धन नहीं जुड़ता है और परिवार में गरीबी बनीं रहती है। इसलिए आप भूलकर भी इस वार न ही खिचड़ी बनाएं और न ही उसका सेवन करें।

बाल, दाढ़ी, नाखून न काटें

गुरुवार के दिन नाखून काटना, बाल कटवाना, दाढ़ी काटना शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि जो लोग इस दिन ये कार्य करते हैं। उन लोगों का गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है। गुरु के कमजोर होने से धन हानि होती है और जीवन में दुख आना शुरू हो जाते हैं। साथ में ही काम के क्षेत्र में रुकावटें पैदा भी होती है।

न करें ये काम

गुरुवार को महिलाओं को अपने बाल नहीं धोने चाहिए और न ही कपड़े धोने चाहिए। जो महिला इस दिन अपने बालों को धोती हैं, उनके घर में सदा गरीबी रहती है। जुड़ा हुआ धन भी खत्म होने लग जाता है। इसी प्रकार से इस दिन कपड़े धोने से भी घर में दरिद्रता आती है और परिवार के सदस्यों को मेहनत का कोई फल नहीं मिलता है।

घर में न लगाएं पोंछा

इस दिन घर में पोंछा लगाने की गलती भी न करें। पोंछा लगाने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और घर के लोग सदा बीमारियों से घिरे रहते हैं। इसके अलावा गुरुवार के दिन घर से कबाड़ की चीजें भी बाहर नहीं निकालनी चाहिए।

ये कार्य करने से मिलता है अच्छा फल

जो लोग गुरुवार को पीपल के पेड़ और तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करते हैं, उनकी हर बाधा दूर हो जाती है।

इस दिन हल्दी का तिलक माथे पर लगाने से विवाह जल्द हो जाता है।

पीले रंग के वस्त्र धारण करने से विष्णु जी प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाही चीज मिल जाती है।

Back to top button