विशेष

क्या कोरोना से कम होती है मर्दों की मर्दानगी? जाने नई रिसर्च क्या कहती है

कोरोना वायरस ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। अब तक इसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत, टेस्ट और स्मेल का न आना, बुखार, थकावट कुछ दुर्लभ मामलों में सुनने की शक्ति कम होना इत्यादि साइड इफेक्ट्स देखने को मिले हैं। लेकिन अब इसका एक चौकाने वाला और पुरुषों के लिए खतरनाक साइड इफेक्ट भी सामने आया है।

एक नए रिसर्च के अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से कई पुरुषों में सेक्स हार्मोंस के स्तर में गिरावट हो रही है। इस वायरल के चलते पुरुषों की मर्दानगी कमजोर हो रही है। ये वायरस मर्दों की प्रजनन क्षमता कम कर रहा है। इसकी वजह से उन्हें इरेक्टाइल डिस्फंक्‍शन की समस्या हो रही है।

रोम यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने हाल ही में 100 कोरोना संक्रमित पुरुषों पर रिसर्च की। ये सभी औसतन 33 साल के थे। रिसर्च में पाया गया कि इनमें से 28 फीसदी पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो गया। मतलब ये नपुंसकता या आंशिक नपुंसकता की ओर बढ़ रहे थे। इतना ही नहीं इनमें से कुछ तो शारीरिक संबंध बनाने तक में सक्षम नहीं थे।

कोरोना काल में महिलाओं की तुलना में 1.7 गुना ज्यादा पुरुष कोविड-19 से मारे हैं। अर्थात ये महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए ज्यादा खतरनाक है। ये वायरस हमारी श्वेत रक्त कणिकाओं पर हमला बोलता है। इससे बॉडी की रोग प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है। इससे खून भी गाड़ा होता है, जिसके चलते मर्दों को जननांग से जुड़ी प्रॉब्लम होने लगती है। ये वायरस एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टेरोन पर प्रभाव डाल रहा है। टेस्टोस्टेरोन के बढ़ने से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

अभी तक रिसर्च में पाया गया था कि सेक्सुअल हार्मोंस कोरोना से लड़ने में मदद करते हैं। हालांकि अब ने क्षोद में पाया गया कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद मर्दों के सेक्स हार्मोंस में गिरावट आ जाती है। इससे उनमें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है।

यदि आप सोच रहे हैं कि कोरोना सिर्फ मर्दों के लिए ही घातक है तो आप गलत हैं। ये महिलाओं को भी कई समस्याओं का सामना करने पर मजबूर कर देता है। जैसे टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने पर महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओ को झेलना पड़ता है। इसमें समय से पहले मेनोपॉज का भी खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए बेहतर यही है कि आप सावधानी से रहे। मास्क लगाएं और भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे। कोरोना से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। इससे आप ठीक भले हो जाए लेकिन शरीर पर इसका कुछ न कुछ नेगेटिव प्रभाव रह जाएगा।

Back to top button