समाचार

मंडप पर बैठे दूल्हे को देख हैरान हो गई दुल्हन, परिजनों से कहा-वॉट्सऐप पर दूल्‍हे की फोटो दिखाइए

बिहार में एक शादी के दौरान दूल्हे को देख दुल्हन इस कदर डर गई की वो मंडप छोड़कर भाग गई। जिसके बाद शादी को बीच में ही रोकना पड़ा और बारात को बिना दुल्हन के ही जाना पड़ा। हालांकि इस दौरान काफी हंगामा हुआ और दूल्हा पक्ष शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। खबर के अनुसार ये शादी वॉट्सऐप के जरिए तय हुई थी। वॉट्सऐप पर लड़के की फोटो देखकर लड़की ने शादी के लिए हां की थी। लेकिन जब दुल्हन ने पहली बार दूल्हे को मंडप पर देख तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और मंडप से भाग गई।

ब‍िहार के बेतिया की इस घटना की खूब चर्चा इन दिनों हो रही है। बेतिया के नौतन प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले विरेन्द्र चौधरी ने अपनी बेटी की शादी बैरिया के बगही मुसहरी निवासी दूल्हे अनील कुमार चौधरी से तय की थी। ये शादी मंदिर में आयोजित हुई थी। लेकिन लड़का-लड़की पक्ष के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया।

लड़की वालों का कहना है कि दुल्‍हन को वॉट्सऐप पर दूल्‍हे की फोटो दिखाई गई थी। जिसके बाद शादी तय हुई। लेकिन जब दूल्‍हा शादी करने पहुंचा तो दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया। जिसकी वजह से ये शादी नहीं हो सकी। जबकि दूल्हे पक्ष का कुछ ओर ही कहना है। दूल्हे के परिवार वालों के अनुसार दुल्‍हन की बड़ी बहन देवांति देवी द्वारा लड़की को मंडप से उठाकर ले जाया गया। दूल्हे अनील कुमार चौधरी के पिता नथु चौधरी ने बताया कि पहले से तय समय के अनुसार, बुधवार को सभी रिश्तेदारों के साथ शंकहीया माई स्थान पर बारात लेकर आए थे। यहां पर दुल्‍हन की बड़ी बहन उसे मंडप से भगा ले गई।

दुल्हन के मंडप से जाने के बाद काफी हंगामा हुआ और बाद में शादी को रोक दिया गया। मंडप से दुल्हन को भाग जाने से दोनों पक्ष एक दूसरे से घंटों तक लड़ते रहे। घंटों हंगामा होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मामले को शांत करवाया है।

Back to top button