समाचार

लव मैरिज के कारण पिता ने निकाल दिया था घर से तो सांसद के बेटे ने खुद पर ही चलवा दी गोली

उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को मंगलवार देर रात किसी ने गोली मार दी थी। जिसके बाद आयुष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है और आयुष के साले आदर्श को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आयुष छठा मील में अपने साले के साथ देर रात टहलने निकला था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हें गोली लग गई। पुलिस का दावा है कि आयुष के लाइसेंसी असलहे से ही गोली चली है और ये गोली आदर्श ने चलाई है।

क्या है पूरा मामला

सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को मंगलवार देर रात को गोली लगने के कारण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की थी। जिसमें पुलिस ने पाया कि जिस स्थान पर आयुष को गोली मारी गई थी वहां पर इनके अलावा ओर कोई मौजूद नहीं था। जगह पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने अच्छे से देखा, उन्हें कोई अन्य व्यक्ति वहां नजर नहीं आया।

शक होने पर आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की गई तो पूरी बात सामने आई और पता चला कि आयुष के कहने पर ही उनके साले ने गोली चलाई थी। आयुष अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। इसलिए उसने ये सब प्लान किया। पुलिस ने आयुष के साले के पास से असलहा भी बरामद कर लिया है।

पिता के साथ नहीं थे संबंध सही

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि ये घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि आयुष ने लव मैरिज की थी और लव मैरिज के बाद से ही ये अपने पति से अलग रह रहा था। आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कहा कि आयुष ने ही उसे गोली चलाने को कहा था। ताकि वो अपने दुश्मनों को फंसा सके। आयुष चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार को फंसाना चाहता था। डीके ठाकुर ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चली थी। उसे हमने रिकवर कर लिया है। पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज की थी। उसके बाद से वो अपने पिता से अलग रह रहे थे।

Back to top button