दिलचस्प

बेटे से बढ़कर प्यार से पालन पोषण किया घोड़े का, 50 पौंड का केक काट पूरे गांव को दी दावत – Pics

दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इंसानों से ज्यादा जानवर से प्यार होता है। इसकी वजह ये है कि जानवर आपको कभी धोखा नहीं देते हैं। ये आप से बिना किसी निजी स्वार्थ के प्यार करते हैं। ये आपके अच्छे दोस्त साबित होते हैं। यही वजह है कि कई लोग तो अपनी वसीयत तक पालतू जानवर के नाम लिख देते हैं। वहीं बहुत से अपने पालतू जानवर के लिए आलीशान घर बनवाते हैं।

जानवरों से प्रेम का ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा में देखने को मिला है। यहां एक शख्स को अपनी घोड़ी से इतनी अधिक मोहब्बत है कि उसने उसके लिए एक बड़ी बर्थडे पार्टी रख दी। इतना ही नहीं उसने इस पार्टी में घोड़ी के लिए 50 पाउंड का केक भी काटा। घोड़ी के जन्मदिन के इस जश्न में शख्स ने पूरे गाँव को बुलाकार दावात भी दी।

दरअसल सहरसा निवासी गोलू यादव अपनी पालतू घोड़ी से बहुत प्यार करते हैं। ऐसे में जब घोड़ी का जन्मदिन आया तो उन्होंने एक शानदार पार्टी देते हुए घोड़ी से 50 पौंड का केक कटवाया। गोलू यादव की इस घोड़ी का नाम चेटक है। गोलू एक पशु प्रेमी हैं। यही वजह है कि उन्होंने घोड़ी का जन्मदिन इंसानों की तरह मनाते हुए पूरे गांव को भोज भी करवाया।

गोलू यादव बताते हैं कि उन्होंने इस घोड़ी को बचपन से बेटे की तरह पाल पोष कर बड़ा किया है। घोड़ी को दूध पिलाने के लिए गोलू ने एक गाय भी पाल रखी है। चेकत इसी गाय का दूध पिता है। चेतक जब 6 महीने का था तब गोलू यादव उसे अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने अपनी लाड़ली घोड़ी को सिर्फ चना, जौ, बाजरा और हलवा खिलाकर पाला है।

घोड़ी को बेटे जैसा प्यार दिया और उसे बड़े नाजो से पालपोष कर बड़ा किया। गोलू घोड़ी के लिए रखी गई इस पार्टी से समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि जानवरों के अंदर भी इंसानों की तरह भावनाएं होती है। उन्हें भी हमे अपनी फैमिली जैसा ट्रीट करना चाहिए।

चेतक घोड़ी का यह बर्थडे अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। जिसने भी घोड़ी के जन्मदिन का ये जश्न देखा वह खुश हुआ। गोलू यादव ने जानवरों के प्रेम की एक नई मिसाल कायम की है। यदि हम इंसान और जानवर एक साथ प्यार से मिलजुलकर रहने लग जाए तो ये दुनिया स्वर्ग से कम नहीं होगी।

वैसे आपको घोड़ी की ये बर्थडे पार्टी कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button