चुटकुले

मज़ेदार जोक्स- शादी के 5 साल बाद, वेलेनटाईन डे के दिन पति बीवी के लिये सफेद गुलाब लाया

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

दमाद (ससुर से)- बाबू जी आपकी बेटी ने….

नाक में दम कर रखा है….!

ससुर- बेटा मेरे बारे में सोच….

मेरे पास तो उसकी भी मां है….!!

Joke-2

पुलिसवाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक है परंतु…..

चालान बनता है 2000 रूपए का…!

आदमी- पर चालान किस चीज का…?

पुलिसवाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर….

पॉलिथीन में रखे हुए हैं और….

पॉलिथीन बैन है….!!

Joke-3

Joke-4

पत्नी- सुना है कि जन्नत में….

पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते…?

पति- बिल्कुल सही सुना है आपने….!

पत्नी- ऐसा क्यों…?

पति- अरे पगली इसलिए तो उसे जन्नत कहते हैं….!!

Joke-5

दमाद 14 दिनों से ससुराल में…..

सास- दामाद जी कब वापस जा रहे हो….?

दमाद- क्यों….?

सास- बहुत दिन हो गए….?

दमाद- आपकी बेटी तो छह छह महीने….

मेरे यहां रहती है…..?

सास- वह तो वहां ब्याही गई है…..

दमाद- और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं….!!

Joke-6

पहले किसी को छींक आती थी तो…..

चलता आदमी रुक जाता था कि….

कहीं मेरा काम रुक ना जाए….!

आजकल किसी को छींक आती है तो…..

रुका हुआ आदमी चल देता है कि….

कहीं मेरा भी काम ना हो जाए…..!!

Joke-7

कुछ दिन पहले मेरे एक दोस्त ने सलाह दी थी कि…..

अगर पत्नी के कहर से बचना है तो….

रोटी मेकर ले लो….!

ना बेलन होगा ना कहर टूटेगा….!

बंदा कुछ दिन खुश रहा….

कल फिर फोन आया…..

भाई वॉशिंग मशीन किस कंपनी का ठीक रहेगा….??

Joke-8

घायल पतिदेव को अस्पताल में भर्ती कराते ही….

डॉक्टर ने पत्नी को बुलाकर पूछा-

पेशेंट का मेडिक्लेम है? जिससे इलाज अच्छा हो और….

आपको खर्च की चिंता ना रहे…..!

पत्नी- डॉक्टर साहब….. इलाज विलाज, मेडिक्लेम छोड़िए….

LIC है… उस पर ध्यान दीजिए….!!

Joke-9

पहली बार तो पड़ोस की पिंकी घर आई थी…..

ऊपर से मम्मी ने कह दिया-

शर्मा क्यों रहा है….?

तेरी बहन के जैसी ही तो है….!

दिल टुकड़े टुकड़े हो गए…..!!

शादी के 5 साल बाद,

वेलेनटाईन डे के दिन पति बीवी के लिये सफेद गुलाब लाया…

बीवी: ये क्या सफेद गुलाब?

वेलेनटाईन डे के दिन तो रेड रोज देते है ना ?

पति: अब जिन्दगी में, प्यार से ज्यादा शांति की जरूरत है!!!

Back to top button