बॉलीवुड

संध्या बींदणी ने लगाए अंग्रेजी बीट पर ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल दीया और बाती हम से घर-घर में फेमस होने वाली दीपिका सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी कड़ी में, इन दिनों दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

दीपिका सिंह को घर-घर में संध्या बींदणी के नाम से जाना जाता है। दरअसल, दीया और बाती हम में दीपिका ने संध्या का रोल निभाया था। इस रोल से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि उन्हें घर घर में संध्या के नाम से जाना जाता है।

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अब तक कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान दीया और बाती हम से ही मिली। बता दें कि दीपिका अब एक बच्चे की माँ भी बन चुकी हैं।

दीपिका सिंह ने जमकर लगाए ठुमके…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)


सोशल मीडिया पर दीपिका सिंह का एक वीडियो इन दिनों काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने लटके झटके अंदाज दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दीपिका सिंह जमकर ठुमके लगा रही हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका सिंह अंग्रेजी बीट पर अपनी कमरिया मटका रही हैं। इस वीडियो को उनके फैंस जमकर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका सिंह बहुत अच्छी डांसर भी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका सिंह अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट रहती हैं। साथ ही अपनी लाइफ से जुड़े सुख दुख भी शेयर करती रहती हैं। मतलब साफ है कि दीपिका सिंह को फैंस से कनेक्ट रहना बेहद पसंद है।

साल 2014 में दीपिका सिंह ने अपने फैंस के दिल तोड़कर रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी। ऐसे में, अब दीपिका सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि दोनों की शादी को 7 साल हो चुके हैं।

Back to top button