अध्यात्म

नाभि के पास तिल होना होता है भाग्यवान होने का संकेत, जानें शरीर के बाकी अंगों पर तिल का महत्व

हमारे शरीर पर पाए जाने वाले तिल भाग्य के बारे में काफी कुछ बता देते हैं। शरीर पर मौजूद तिल की मदद से व्यक्ति के चरित्र का भी पता चल जाता है। आज हम आपको पेट और नाभि के आसपास तिल पाए जाने का क्या अर्थ होता है। इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। दरअसल पेट व इसके आसपास के हिस्से पर पाए जाने वाले तिलों को काफी शुभ माना जाता है और ये धन-समृद्धि का संकेत होते हैं।

कई लोगों को जन्म के दौरान ही तिल होते हैं, जबकि कुछ लोगों को बाद में शरीर पर तिल आने लगते हैं। शास्त्रों में तिल को जातक के भाग्य से जुड़ा हुआ माना जाता है। शरीर के किस हिस्से पर तिल होने का क्या अर्थ होता है ये समुद्रशास्त्र में बताया गया है।

पेट पर तिल होने का अर्थ

जिन महिलाओं के पेट पर तिल पाया जाता है, वो बेहद ही किस्मत वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं को पति से खूब प्यार मिलता है और संतान की ओर से भी हर सुख की प्राप्ति होती है। इन महिलाओं को जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। वहीं जिन आदमियों के पेट पर तिल पाया जाता है, वो जीवन में काफी कामयाब होते हैं। जो पाना चाहते हैं, वो उन्हें आसानी से मिल जाता है। किसी पुरुष के पेट पर तिल पाया जाए तो इसका अर्थ है कि वो जीवन में खूब नाम कमाता है और उसे ऊंचा मुकाम हासिल होंता है।

नाभि के ऊपरी हिस्से में तिल का अर्थ

जिन औरतों के नाभि के ऊपरी हिस्से पर तिल पाया जाता है, वो देखने में काफी सुदंर होती है। ऐसी महिलाएं खाने-पीने का शौक रखती हैं। वहीं तिल अगर नाभि के अंदर या नाभि के आसपास हो तो ऐसे व्यक्ति को धन-संपत्ति में कोई कमी नहीं होती है। इन्हें जीवन में हर बड़ा मुकाम हासिल हो जाता है। नाभि पर तिल होने का अर्थ है कि व्यक्ति का जीवन आनंदमय हैं।

नाभि के नीचे हिस्से में तिल

कई लोगों के नाभि के नीचे तिल पाया जाता है। नाभि के नीचे पाए जाने वाले तिल शुभ माने जाते है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे व्यक्ति का भाग्य उनका साथ देता है। ऐसा लोगों को धन की कमी कभी नहीं होती है। इनकी जीवनशैली काफी अच्छी होती है। हर कार्य में इनको सफलता मिलती है। एक बार ये जिस काम को करने की ठान ले उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

पेट पर तिल का होना

समुद्रशास्त्र के अनुसार पेट पर त‌िल होना अशुभ होता है और ये दुर्भाग्य से जुड़ा होता है। जिन लोगों के पेट पर तिल होता है, वो लोग खाने के बड़े शौकीन होते हैं और इनका पेट कभी नहीं भरता है। तिल यदि नाभि के बायीं ओर हो तो व्यक्ति को पेट से जुड़े रोग होते रहते हैं। वहीं जिनकी नाभि के नीचे तिल का निशान होता है, उन्हें यौन रोग की आशंका रहती है।

Back to top button