बॉलीवुड

कैमरे से दूर रहना पसंद करती है इन 10 सितारों की पत्नियां, लिस्ट में वरूण की दुल्हनियां भी शामिल

बॉलीवुड एक्टर्स जहां अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं उनकी पत्नियां और परिवार भी सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी पत्नियां मीडिया के कैमरों से बहुत दूर रहती हैं। कुछ सेलेब्स की पत्नियां तो ऐसी हैं, जिनका चेहरा भी आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

बहरहाल, आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया से कोसों दूर रहती हैं। आइए जानते हैं, आखिर कौन कौन हैं इस लिस्ट में शामिल…

नताशा दलाल

वरूण धवन ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी रचाई है। नताशा दलाल की बात करें तो वो मीडिया के कैमरों से हमेशा तौबा करती नजर आती हैं। यहां तक कि पिछले दिनों शादी के तस्वीर के लिए भी मीडिया पर्सन्स तरस गए थे।

प्रिया रुंचाल

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने वैसे तो बिपाशा बसु को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन ये रिलेशनशिप शादी से पहले टूट गया और इसके बाद हैंडसम हंक ने बॉलीवुड से बाहर बैंकर और फाइनेंशियल एनेलिस्ट प्रिया रूंचल से शादी रचाई। बताया जाता है कि प्रिया रूंचल काफी निजी हैं और कैमरे के सामने आने से हमेशा कतराती हैं।

पूजा देओल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल की पत्नी पूजा देओल कैमरे के सामने बेहद शाई हैं और यही वजह है कि वो कैमरे के सामने आने से कतराती हैं। ऐसे में पैपराजी को पूजा देओल की तस्वीरें बेहद मुश्किल से मिलती हैं।

तान्या देओल

बॉबी देओल ने भी बॉलीवुड के बाहर शादी की है। उन्होंने मशहूर इंटीरियर डिजाइनर तान्या देओल को अपना लाइफ पार्टनर बनाया है। बताया जाता है कि तान्या और बॉबी की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी और यहीं से दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। खैर, तान्या को भी लाइमलाइट में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है।

सीमा सचदेव

सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेवा भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। वो भी कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करती हैं। बताया जाता है कि सीमा और सोहेल ने घर से भागकर शादी की थी क्योंकि सीमा के माता पिता इस शादी के खिलाफ थे। खैर, अब इनकी शादी को लंबा वक्त बीत चुका है।

परवीन साहनी

बॉलीवुड के सबसे बोल्ड अभिनेताओं की  लिस्ट में शुमार इमरान हाशमी की पत्नी परवीन साहनी की लाइफ स्टाइल बेहद सिंपल है। वो एक प्री-स्कूल में बतौर टीचर काम करती थीं। परवीन कैमरों से बहुत दूर रहती हैं और कैमरों के पीछे से ही अपने पति का पूरा सपोर्ट करती हैं।

रुकमणि सहाय

गुजरे जमाने के सबसे मशहूर गायकों में से एक मुकेश के पोते यानी नील नितिन मुकेश की पत्नी रूक्मणी सहाय भी मीडिया को फेस करना पसंद नहीं करती हैं। बताया जाता है कि रुक्मणि को मीडिया के साथ साथ बॉलीवुड की चकाचौंध भी पसंद नहीं है।

प्रेरणा चोपड़ा 

कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता शरमन जोशी ने प्रेरणा चोपड़ा संग शादी रचाई है। प्रेरणा चोपड़ा के बारे में बता दें कि वो इंडस्ट्री के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं। फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी होने के बावजूद प्रेरणा को कैमेरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं है बल्कि वो एक लो-प्रोफाइल जिंदगी जीती है।

प्रियंका अल्वा ओबरॉय

एक समय था, जब विवेक ओबरॉय का नाम मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय संग जुड़ा था। हालांकि ये प्यार मुकम्मल नहीं हो सका। इसके बाद दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़े।

ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन संग शादी रचाई तो वहीं विवेक ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा को अपना जीवनसाथी चुना। शादी के बाद प्रियंका पर सभी की नजरें टिकी रहती थीं लेकिन प्रियंका कैमरे के सामने आने से अब भी कतराती हैं।

सुतापा सिकदर

बॉलीवुड के सबसे दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार इरफान खान भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, मगर उनके एक्टिंग की यादें आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं। खैर, उनकी पत्नी सुतापा सिकदर की बात करें तो उन्हें लोगों ने तब जाना, जब अभिनेता का निधन हुआ।

Back to top button