बॉलीवुड

बिजनेस में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं बॉलीवुड के ये कपल्स, लिस्ट में शाहरुख-गौरी भी शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे फिल्मों और विज्ञापनों से करोड़ों की कमाई करते हैं लेकिन एक वक्त के बाद इन सेलेब्स का करियर खत्म हो जाता है और इंडस्ट्री में नए सेलेब्स की एंट्री होती है। लिहाजा, ये कहा जाना गलत नहीं होगा कि आज कोई आसमान पर है तो कल कोई दूसरा आसमान में होगा।

फिल्म इंडस्ट्री में गुमनामी के अंधेरे में अक्सर सेलेब्स खो जाते हैं और फिर ये कभी सामने नहीं आ पाते। ऐसे में इंडस्ट्री के सेलेब्स फिल्मों के अलावा कमाई के दूसरे रास्ते भी अपना कर रखते हैं ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं, जो अपने जीवनसाथी संग आपस में ही बिजनेस पार्टनर हैं। जी हां, ये सितारे लाइफ पार्टनर के साथ साथ बिजनेस पार्टनर भी हैं।

इन बॉलीवुड कपल्स का बिजनेस आज ऊंचाईयों पर है और साल में करोड़ों का टर्नओवर है। तो आइए जानते हैं, बी-टाऊन के कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में…

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

ये तो आप सभी को पता है कि बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से करोड़ों की कमाई करते हैं और वो आज इंडस्ट्री के सबसे सुपरहिट अभिनेताओं में से एक हैं। वैसे तो अक्षय के पास धन संपत्ति और पैसों की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने अपना फ्यूचर सिक्योर करने के लिए अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ मिलकर बिजनेस करते हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों मिलकर हरी ओम प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोक्शन हाउस से अक्षय को करोड़ों का फायदा होता है।

शाहरूख खान-गौरी खान

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरूख खान का तो पूरा देश फैन है, यहां तक कि विदेशों में भी शाहरूख के एक्टिंग स्किल की तारीफ होती है। शाहरूख खान फिल्मी दुनिया के बाजीगर हैं और इससे वो सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं। इसके बावजूद वो अपनी और फैमिली की लाइफ स्कियोर करने के लिए पत्नी गौरी के साथ मिलकर बिजनेस करते हैं।

शाहरूख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ बिजनेस पार्टनर हैं। दोनों मिलकर प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट चलाते हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण अब तक हो चुका है।

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे फिटेस्ट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही अब फिल्मी दुनिया से दूर अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हों मगर उनका जादू आज भी फैंस पर बरकरार है। शिल्पा आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा अपने पति राज के साथ बिजनेस पार्टनर भी हैं। राज कुंद्रा का बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम है, ऐसे में शिल्पा भी इन दिनों अपने पति के लाइन में आ गई हैं। शिल्पा और राज दोनों ने मिलकर साल 2009 में ‘V8 Goumet Group’ में हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके अलावा इनका मुंबई के बांद्रा और वर्ली इलाके में Bastian नाम से एक रेस्टोरेंट भी है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ बिजनेस पार्टनर हैं। दोनों मिलकर अपना खुद का क्लॉथिंग ब्रैंड ‘Nush’ और  ‘Wrogn’ चलाते हैं। यही नहीं इन्होंने दूसरे कई कंपनियों में इनवेस्ट भी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का और विराट हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने बीते 12 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया है।

Back to top button