समाचार

बीवी ने व्हाट्सअप पर सुंदर DP लगा किया अनजान शख्स से अफेयर, फिर शुरू हुई I Hate Love Sory

बीवी का अपने पति से रोज झगड़ा होता था। वह अकेली थी। उसे तन्हाई काटने को दौड़ती थी। अपनी सुनी लाइफ में प्यार तलाशने के लिए उसने व्हाट्सएप का सहारा लिया। इस बीच एक अंजान शख्स का महिला को मैसेज आया। वह उसकी खूबसूरत डीपी पर फिदा हो गया। अपने पति से दुखी महिला भी उसके इश्क में पड़ गई। लेकिन फिर शुरू हुआ आई हेट लव स्टोरी का गेम। कुछ ही दिन में महिला विधवा होकर सलाखों के पीछे पहुंच गई। आईए इस अनोखी प्रेम कहानी को विस्तार से जानते हैं।

दरअसल यह पूरा मामला बिहार के पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के नुरानीबाग का है। यहां पति संजय और पत्नी रिंकी के बीच आए दिन मनमुटाव होते रहते थे। यह झगड़ा दोनों के बीच दूर की वजह भी बन गया। पत्नी खुद को अकेला महसूस करने लगी। अपना अकेलापन दूर करने के लिए वह व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक्टिव हो गई। उसने व्हाट्सएप पर एक खूबसूरत सी डीपी भी लगा रखी थी।

इस बीच रिंकी को एक दिन अंजान शख्स का व्हाट्सएप पर मैसेज आया। उसने रिंकी के खूबसूरत प्रोफाइल फोटो की तारीफ कर दी। जल्द ही दोनों का ऑनलाइन अफेयर शुरू हो गया। हैरत की बात ये थी कि इस अंजान शख्स ने कभी रिंकी से वीडियो कॉल नहीं किया और न ही ये उससे मिला। रिंकी ने कई बार विनती की लेकिन उसने मना कर दिया। उसने बस रिंकी को अपना नाम अमित बताया। इसके अलावा कोई डिटेल शेयर नहीं की।

रिंकी अक्सर अपने दुष्ट पति की हरकते अमित को बताया करती थी। ऐसे में उसने बोला कि ऐसे पति को जीने का कोई हक नहीं है। इस पर रिंकी ने उसे उकसाते हुए पूछा कि क्या तुम उसे मार सकते हो? बस फिर क्या था कुछ दिनों बाद रिंकी का पति पुलिस को मृत हालात में मिला। उसके सिने में 5 गोलियां दागी गई थी। पुलिस कातिल का पता लगाने में जुट गई। ये उनके लिए आसान नहीं था। दरअसल कातिल संजय की हत्या कर सिर्फ उसकी मोबाईल की सिम ले गया। उसने महंगे मोबाईल और सोने की चेन को हाथ तक नहीं लगाया। इसने पुलिस को उलझन में डाल दिया।

पुलिस ने संजय की मोबाईल डिटेल्स खंगाली तो एक नंबर मिला जिस पर वह लगातार बात कर रहा था। हालांकि जब नंबर ट्रेक किया गया तो वह फर्जी निकला। ये नंबर एक साधारण परिवेश के राज मिस्त्री की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड था। फिर पुलिस ने संजय की बीवी रिंकी से पूछताछ की। उसकी कॉल डिटेल्स खंगाली। इससे ज्ञात हुआ कि रिंकी जिस नंबर पर संजय बात करता था उसी पर व्हाट्सअप कॉलिंग किया करती थी।

जब पुलिस ने रिंकी से सख्ती से पूछताछ की तो उन्हें पूरी सच्चाई पता चली। रिंकी अभी  सलाखों के पूछे है लेकिन ये अमित कौन है इसका पता पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है।

Back to top button