बॉलीवुड

Viral photo : आर्टिस्ट ने बनाई राम भक्त की पेंटिंग, लोगों को नज़र आए सुशांत सिंह राजपूत

करण अचार्य नाम का एक आर्टिस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। करण एक फोटोशॉप आर्टिस्ट भी हैं। उनके अंदर फोटो की काया पलटने की कमाल की काबिलियत है। वे आए दिन ट्विटर पर अपने काम की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। उनके असली पहचान तब मिलना शुरू हुई थी जब उन्होने साधारण से दिखने वाले बच्चों और बड़ों को भी देवी देवताओं में बदल दिया था। उनका काम जो भी देखता है तारीफ किए बिना रह नहीं पाता है।

आर्टिस्ट ने बनाई पेंटिंग

अब हाल ही में एक शख्स ने करण से एक फोटो पोस्ट कर कहा कि ‘सर! ये बहुत बड़े राम भक्त थे। आप अपनी कल्पना का इस्तेमाल कीजिए और बेस्ट पेंटिंग बनाइए। कृपया इन्हें राम मत बनाइएगा।’ बस इसके बाद करण ने भगवान राम की जो पेंटिंग तैयार की उसे देख लोगों के होश उड़ गए। कइयों को भगवान राम की इस पेंटिंग में सुशांत सिंह राजपूत की झलक नज़र आई।

लोगों को दिखी सुशांत की झलक

भगवान राम कि यह पेंटिंग जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पेंटिंग में भगवान राम का चेहरा देख कुछ लोगों को सुशांत सिंह राजपूत की झलक दिखाई देने लगी। चलिए देखते हैं लोगों ने इसे देख कैसा रिएक्शन दिया।

पहले यह तस्वीर हुई थी वायरल


बता दें कि करण की इसके पहले एक साधारण गांव के परिवार को कृष्ण परिवार में बदलने वाली फोटो बहुत वायरल हुई थी। इस तस्वीर ने उन्हें काफी फेमस बना दिया था। यदि आपको यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर करण ये कारनामा करते कैसे हैं तो चलिए आपका इस फोटो की मेकिंग का एक विडियो भी दिखा देते हैं।

ऐसे बदलते हैं फोटो की काया


करण आचार्य मुख्य रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उन्होने अपने बायो में लिखा है, ‘ऐसा आर्टिस्ट जो हाथों से नहीं दिल से पेंट करता है।’ वैसे आप लोगों को इस आर्टिस्ट का कमाल कैसा लगा? पसंद आए तो शेयर जरूर करना।

Back to top button