बॉलीवुड

कभी एक शो से 700 रुपए कमाते थे कपिल शर्मा शो के बच्चा यादव, अब एक एपिसोड के लेते हैं इतने लाख

कीकू शारदा (Kiku Sharda) एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी पहचान कॉमेडी जगत में बहुत ज्यादा है। किकू का जन्म 14 फरवरी 1975 को एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम रघुवेन्द्र शारदा है। किकू के पिता चाहते थे कि उनका बेटा बाकी मारवाड़ीयों की तरह अपना परिवार का ही बिजनेस संभाले। वे किकू के एक्टिंग करने के पक्ष में नहीं थे। उन्हें लगता था कि इसमें किकू का कोई फ्युचर नहीं है। हालांकि किकू ने मेहनत और लगन से एक्टिंग की और अपने पिता को गलत साबित कर दिया। वर्तमान में उनके पिता को भी किकू पर गर्व है।

थिएटर में मिलते थे एक प्ले के 700 रूपए

किकू पैदा तो जोधपुर, राजस्थान में हुआ थे लेकिन उनकी परवरिश मुंबई शहर में ही हुई थी। उन्होने कॉलेज के दिनों में थिएटर ग्रुप ज्वाईन कर लिया था। यहां उन्हें एक प्ले करने के 700 रुपए मिलते थे। एक्टिंग के अलावा किकू को डांस करने का भी बड़ा शौक था। वे बताते हैं कि मेरे स्कूल के पास एक मैरिज हाल था जहां मैं कई बार अंजान बारात में घुस नाच लिया करता था।

उम्र से बड़े, दिल से बच्चे

किकू ने 2003 में प्रियंका शारदा से अरेंज मैरिज की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे आर्यन और शौर्य शारदा हुए। किकू बच्चों के साथ जब खेलते हैं तो खुद भी बच्चे बन जाते हैं। कई बार उन्हें दूसरे लोग टोक के बताते हैं कि आप बड़े हैं, वैसे रहें। किकू 2013 में ‘नच बलिए’ में भी नज़र आए थे। इसमें उनकी पार्टनर उनकी पत्नी प्रियंका थी। यह पहली बार था जब प्रियंका कैमरे के सामने आई थी। पहले तो वे मना कर रही थी, लेकिन किकू के डांस के जुनून ने उन्हें मना लिया।

करियर

किकू ने 2003 में ‘हातिम’ शो से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2006 में ‘एफ आई आर’ शो में हवलदार के किरदार में दिखाई दिए। यहां उनके काम की बहुत सराहना हुई। हालांकि किकू को बेहिसाब लोकप्रियता साल 2013 में कपिल शर्मा के शो से मिली। इस शो में किकू ने बच्चा यादव, अच्छा यादव से लेकर  लच्छा, पंखुड़ी, संतोष, बंपर और पलक तक कई किरदार निभाए।

इस शो ने किकू को रातोंरात फेमस बना दिया। अब वे घर घर एक जाना पहचाना चेहरा बन गए। वे इस शो में इतने घुलमिल जाते हैं कि कई बार स्क्रिप्ट में जो लिखा होता है उससे ज्यादा भी अपने मन से बोल लेते हैं। उनकी खुद से की गई कॉमेडी भी काफी पसंद कि जाती है। टीवी के अलावा किकू धमाल, फिर हेरा फेरी, हैप्पी न्यू ईयर और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। एक बार गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री करना उन्हें बहुत महंगा पड़ गया था। इसकी वजह से वे 14 दिन जेल में भी रहे थे।

एक एपिसोड की फीस

कभी 700 रूपए में थिएटर करने वाले कीकू शारदा वर्तमान में एक एपिसोड का 5 से 7 लाख रुपए तक लेते हैं। कपिल शर्मा शो की ही बात करें तो इसके अभी तक 250 से ऊपर शो हो चुके हैं। अब इसी से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उन्होने कितनी अच्छी कमाई कर ली होगी।

Back to top button