बॉलीवुड

केस दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने उठाया ये बड़ा कदम, करीब ढाई घंटे तक की वकील से मुलाकात

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को अपने बेटे की खुदकुशी मामले में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें इन्होंने रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों को अपने बेटे की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार माना है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की और से ये एफआईआर बिहार में दर्ज की गई है। वहीं केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मुंबई में आकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही पुलिस इस मामले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। वहीं अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने वकील से मुलाकात की है जो कि कई घंटों तक चली है।

एफआईआर की खबर सामने के आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों की और से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसी बीच रिया के घर उनकी वकील आनंदिनी फर्नांडिस को देखा गया, जो कि उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंची थी। वहीं जब मीडिया ने इस मामले में वकील आनंदिनी फर्नांडिस से सवाल किए तो उन्होंने मीडिया को नजरअंदाज कर दिया। खबरों के अनुसार रिया और आनंदिनी फर्नांडिस के बीच करीब ढाई घंटे तक मुलाकात चली और उसके बाद आनंदिनी रिया के घर से चले गई।

रिया चक्रवर्ती पर लगाए हैं गंभीर आरोप

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया के खिलाफ जो केस दर्ज किया है। उसमें रिया पर कई सारे आरोप लगाए गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने साफ तौर पर अपनी शिकायत में कहा है कि रिया की वजह से ही उनके बेटे ने खुदकुशी की है और ये उनके बेटे को परेशान कर रही थी। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। सुशांत के पिता के अनुसार रिया ने अपने परिवार के साथ मिलकर सुशांत के खिलाफ के साजिश रची थी।

कर रही थी ब्लैकमेल

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस को बताया कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को ब्लैकमेल किया करती थी। केके सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘मेरा बेटा फिल्म लाइन छोड़ दोस्त महेश के साथ केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। लेकिन रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी। सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो। सुशांत सिंह राजपूत के अनुसार ‘जब रिया ने देखा कि सुशांत उसकी बात नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम हो रहा है तो उसे लगा कि सुशांत किसी काम का नहीं है।

साथ ले गई सारा सामान

आठ जून तक रिया चक्रवर्ती सुशांत राजपूत के साथ ही रह रही थी। वहीं घर को छोड़ते समय रिया ने घर से रखी सारी नकदी, जेवरात, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन नबंर, सुशांत के जरूरी दस्तावेज और इलाज के सारे कागज साथ में लेकर चले गई। केके सिंह का साफ कहना ही कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश रची गई थी और इसमें रिया के परिवार वाले भी शामिल थे। केके सिंह के अनुसार उनका बेटा साल 2019 तक एकदम सही था। लेकिन रिया से मिलने के बाद उसकी तबीयत कैसे खराब हो गई। केके सिंह का कहना है कि रिया ने उनके बेटे के साथ धोखाधड़ी, बेईमानी की है और उसे काफी समय तक बंधक बनाया है। साथ में ही उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

Back to top button