दिलचस्प

हवा का चक्कर बोल मुस्लिम महिला देवर संग हुई फरार, जब आई घर वापस तो शौहर ने कर लिया दूसरा निकाह

उत्तर प्रदेश में एक महिला अपने देवर के साथ घर से भाग गई और कई समय तक घर वापस नहीं आई। वहीं जब देवर ने इस महिला को छोड़ दिया तो ये वापस से अपने ससुराल पहुंच गई। हालांकि ससुराल वालों ने इस महिला को अपनाने से मना कर दिया। जिसके बाद इसने जमकर हंगामा किया और अपने शौहर के खिलाफ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर में एक महिला अपने शौहर के साथ रहती थी। लेकिन इस महिला का चक्कर अपने देवर के साथ चल रहा था। इस महिला ने और शौहर के भाई ने घर से भगाने की योजना बनाई और हरिद्वार चले गए। जहां पर ये एक साथ रहने लगे। वहीं इस दौरान देवर ने इसे दगा दे दीया। जिसके बाद ये वापस से अपने गांव शौहर के घर आ गई।

सात साल पहले हुआ था निकाह

ये महिला बारदरी की रहने वाली है और इसका निकाह 7 साल पहले हुआ था। महिला का शौहर आईवीआरआई कर्मचारी है और इनके दो बच्चे है। सात महीने पहले ही महिला और देवर का चक्कर शुरू हुआ था। जिसके बाद ये देवर के साथ हरिद्वार फरार हो गई।

शौहर ने किया दूसरी निकाह

पत्नी के भाग जाने के बाद परिवार वालों ने बेटे का दूसरा निकाह करवा दिया। लेकिन एक दिन अचानक से ये महिला घर वापस आ गई और अपना हक मांगने लगी। लेकिन शौहर और उसके परिवार वालों ने इसे घर में नहीं आने दिया। जिसके बाद ये महिला सीधे इज्जतनगर थाने पहुंची गई और पुलिस से मदद मांगने लगी। इस महिला ने पुलिस से कहा कि ये अपने शौहर के साथ रहने चाहती है और पुलिस इसकी सहायता करे। महिला के अनुसार ये सब एक साजिश के तहत किया गया है।

क्या कहना है महिला का

महिला के अनुसार ससुराल वालों ने ही हवा का चक्कर बताते हुए उसे देवर के साथ हरिद्वार भेजा था। जहां पर ये देवर के साथ चार महीने रही। महिला ने बताया कि इन्होंने एक किराए का घर लिया था। देवर ने इसके साथ 4 महीने तक रेप किया। उसके बाद देवर फरार हो गया। इस महिला ने लोगों से पैसे मांगकर घर आने का इतंजाम किया। लेकिन जब ये घर आई तो इसने पाया कि शौहर ने दूसरा निकाह कर लिया है। इस महिला के दो बच्चे भी हैं, जो की शौहर के साथ ही रहते हैं।

वहीं ससुराल वालों का कहना है कि ये देवर के संग भाग गई थी और हरिद्वार में ये किराये के मकान में रहने लगे। बीते दिनों देवर धोखा देकर भाग गया और ये अब शौहर के पास वापस आ गई है। लेकिन शौहर ने दूसरा निकाह कर लिया है।

महिला की और से बताई बातों पर पुलिस ने विश्वास नहीं किया है और पुलिस महिला की कहानी को झूठा ही मान रही है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते जांच करने की बात कही है।

Back to top button