समाचार

विकास दुबे के अपराधों के लिए पत्नी ने मांगी CM योगी से माफी, विकास को लेकर किए बड़े खुलासे

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नि ऋचा दुबे ने अपने पति के अपराधों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से माफी मांगी है। ऋचा दुबे ने कई सारे न्यूज चैनलों को कल इंटरव्यू दिया था और इस दौरान अपने पति के हर अपराध के लिए क्षमा मांगी। ऋचा दुबे के अनुसार वो खुद अपने पति के अपराधों से परेशान थी। ऋचा दुबे ने बताया कि उसने कई बार विकास को समझाने की कोशिश की मगर विकास ने उसकी एक ना सुनीं। ऋचा दुबे के अनुसार विकास के अपराधों की कोई माफी नहीं हो सकती। लेकिन कानुपर कांड से उसके बच्चे और उसका कोई लेना-देना नहीं है।

बीमारी के कारण की हत्या

विकास दुबे ने 2 जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। इस हत्याकांड पर ऋचा दुबे ने कहा कि गंभीर बीमारी के कारण विकास को गुस्सा आ जाता था। इसी कारण से उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं 2 जुलाई की रात को विकास ने हत्याकांड करने के बाद ऋचा को फोन किया था। इस फोन के बारे में जानकारी देते हुए ऋचा ने कहा कि 2 जुलाई की रात करीब दो बजे विकास ने फोन कर सूचना दी कि गांव में  विवाद हो गया और वो बच्चों को लेकर कहीं छिपने के लिए निकल जाए। विकास की ये बात सुनकर ऋचा को काफी गुस्सा आया और उसने विकास से फोन पर खूब लड़ाई भी की। ऋचा के अनुसार वो इतना गुस्सा हुई की उसने अपने फोन को पटक दिया था।

डर के कारण भागी घर से

2 जुलाई की रात विकास दुबे से फोन पर बात होने के बाद ऋचा दुबे अपने बच्चों के साथ लखनऊ वाले घर से फरार हो गई थी। घर से फरार होने को लेकर ऋचा दुबे ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो कहां जाए। कॉलोनी में देवर का मकान था। लेकिन वो भी घर छोड़ चुके थे। ऐसे में वो फिनिक्स मॉल के पास एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स की छत पर पहुंच गई। जहां पर वो कई दिनों तक अपने बच्चों के साथ रही। ऋचा दुबे के मुताबिक वो वारदात के दूसरे दिन ही पुलिस के सामने आना चाहती थी। लेकिन उसका बड़ा बेटा बीमार था। ऋचा को डर था कि पुलिस उसके बड़े बेटे को गिरफ्तार ना कर ले। इसलिए वो सामने नहीं आई। वहीं पांच दिन बाद वो घर लौट रही थी तभी कुछ दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ऋचा के अनुसार उस समय उसका बड़ा बेटा भी साथ था। लेकिन वो जूते का फीता खुलने के कारण रुककर उसे बांधने लगा। इसी दौरान पुलिस ने मुझे छोटे बेटे के साथ पकड़ लिया।

ऋचा दुबे ने सीएम योगी सहित उन सभी लोगों से माफी मांगी है। जिन्हें विकास दुबे की वजह से परेशानी हुई है। ऋचा का कहना है कि उसका इस दुनिया में बच्चों के अलावा कोई भी नहीं है।

दरअसल कुछ हफ्ते पहले ही ऋचा के घर के बार एक पोस्टर लगाया गया। जिसमें उनके घर को सरकार ने अवैध बताया था। इन चीजों से परेशान होकर अब ऋचा सामने आई है और लोगों को बता रही हैं कि उसका अपने पति के अपराधों से कुछ लेना देना नहीं है। इसलिए उसे और उसके बच्चों को विकास के कर्मों की सजा ना मिले। गौरतलब है कि विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।

Back to top button