समाचार

फिर शर्मसार हुआ कर्नाटक, आईएएस ऑफिसर का कंधे पर बैठकर नाला पार करते वीडियो वायरल!

अभी हाल ही में कर्नाटक के रायचूर में जिला पंचायत सीईओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीईओ कुछ गांव वालों के कन्धों पर बैठकर नाला पार करते हुए दिख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायचूर के सीईओ, जिला पंचायत कुमार राव गुरुवार को काम की जांच करने के लिए गांव में गए हुए थे। गांव जाते समय रास्ते में एक नाला आ गया। उनके जूते गीले ना हो जाएं, इसलिए साथ में गए अधिकारी वापस लौटने लगे।

जमकर देखने को मिल रही है प्रतिक्रिया:

ऐसे में सीईओ को कुछ गांव वालों के कंधे पर बैठाकर नाला पार करवाया गया ताकि उनका जूता गन्दा ना हो जाए। आपको बता दें यह पहली बार नहीं हुआ है कि किसी अधिकारी को गांव वाले कंधे पर उठाकर नाला पार करवा रहे हों। इस वीडियो के आने के बाद से सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अधिकारी की इस हरकत की हर जगह निंदा हो रही है।

क्यों नहीं पार कर सकते खुद से नाला?

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यह अधिकारी भी तो आम इंसानों की ही तरह होते हैं। ऐसे में उन्हें ऐसी हरकत करना क्या उचित लगता है? अगर एक आम आदमी खुद से नाला पार कर सकता है तो क्यों नहीं एक अधिकारी पार कर सकता है। क्या वह अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं? वह खुद को आम लोगों से ज्यादा ऊंचा समझते हैं, तभी तो वह लोगों के कंधे पर चढ़कर नाला पार करते हुए दिखाई देते हैं। कर्नाटक का यह पहला मामला नहीं है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलता वीडियो:

पिछले गुरुवार को कर्नाटक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहां एक अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी। वहां 4 गर्भवती महिलाओं को एक ही स्ट्रेचर पर बैठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा था। ऐसी हालत में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कर्नाटक की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलता है। इस काम के लिए वहां की एक नर्स जिम्मेदार थी। वह एक ही बार में सभी महिलाओं को ले जाना चाहती थीं। इस घटना के बाद महिला आयोग ने अस्पताल को नोटिस जारी किया। जिसके बाद तीन नर्सों को सस्पेंड कर दिया गया था।

देखिये वीडियो-

Back to top button