बॉलीवुड

ऋषि कपूर को याद कर फिर से भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, इस बार ये तस्वीर शेयर कर किया पिता को याद

बॉलिवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन से अभी भी लोग उभर नहीं पाए हैं और इस महान अभिनेता को खोने का गम अभी भी लोग मना रहे हैं। इसी बीच ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता को याद करते हुई एक तस्वीर शेयर की है। जिसें ऋषि कपूर के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, इनकी बेटी अराध्या, आलिया भट्ट, पत्नी नीतू कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं। इस फोटो में अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या ऋषि कपूर की गोद में बैठी हुई है और ऋषि कपूर इस फोटो में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में ऋषि कपूर के और भी रिश्तेदार नजर आ रहे हैं।

दरअसल ये तस्वीर तब की बताई जा रही है जब अभिषेक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या अपने बेटी अराध्या के साथ ऋषि कपूर का हालचाल पूछने के लिए इनके घर गए थे। और अब इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक बार फिर से अपनी पिता को याद किया है।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर की मौत अप्रैल महीने में हो गई थी और इन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर दो साल से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे और पिछले साल ही अपना इलाज करवा कर भारत लौटे थे। वहीं भारत आने के बाद कुछ महीने बाद इनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उस समय ये सही हो गए थे।

30 अप्रैल को ली अंतिम सांस

29 अप्रैल को एक बार फिर से ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद इन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं 30 अप्रैल की सुबह इनका निधन हो गया था।

अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई बेटी

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं और लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए दिल्ली से मुंबई नहीं आ सकी थी। हालांकि रिद्धिमा ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता की अंतिम यात्रा देखी थी। वहीं सरकार से मंजूरी लेने के बाद रिद्धिमा अपने परिवार के साथ गाड़ी से मुंबई पहुंची थी। रिद्धिमा को मुंबई पहुंचने में दो दिनों का समय लग गया था।

रिद्धिमा अभी तक अपने पिता के निधन से उभर नहीं पाई है और रोज अपने पिता की कोई ना कोई फोटे शेयर करती रहती हैं।  ऋषि कपूर का निधन होने के बाद रिद्धिमा ने एक पोस्ट तुरंत शेयर करते हुए कहा था कि वो अभी से ही अपने पिता को याद करने लगी हैं।

अमिताभ बच्चन भी हुए थे भावुक

ऋषि कपूर के निधन की खबर मीडिया में सबसे पहले अमिताभ बच्चन द्वारा ही दी गई थी और इन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों को बताया था कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वहीं अपने दोस्त के निधन से अमिताभ बेहद ही दुखी हो गए थे और एक कार्यक्रम के दौरान ये उनको याद करते हुए रो भी पड़े थे।

ऋषि कपूर बॉलीवुड के बेस्ट एक्टरों में से एक थे और ये अपने जमाने के सुपर स्टार हुआ करते थे। ये राजकूपर के बेटे थे।

Back to top button