बॉलीवुड

मिलिए बॉलीवुड के 4 सबसे बुजुर्ग अमीर सितारों से, तीसरे नंबर वाले का पीढ़ियों तक चलेगा धन

बॉलीवुड में हर किसी का सितारा बुलंद नहीं होता है लेकिन जिसका होता है वो कामयाबी के शिखर पर पहुंच जाता है। इसके पीछे काफी मेहनत होती है और आज हम जिन सितारों की बात करेंगे वो अमीर होने के साथ कामयाबी के शिखर पर भी बैठ चुके हैं। अब वे काम भी नहीं करें तो भी उनकी पुश्तें आराम से गुजर कर सकती हैं। तो चलिए मिलिए बॉलीवुड के 4 सबसे बुजुर्ग अमीर सितारों से, इन्होंने हर किसी के दिल में अपने टैलेंट से खास जगह बनाई है।

मिलिए बॉलीवुड के 4 सबसे बुजुर्ग अमीर सितारों से

यहां इस लिस्ट में हम जिनके बारे में बताएंगे वो बॉलीवुड के सितारे हैं। इनमें से कुछ ने तो अपने बचपन और शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया है लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर जिस मुकाम को पाया है वो हर किसी का सपना होता है तो बिना देर किए इन सितारों के बारे में जानिए।

लता मंगेशकर

बॉलीवुड की कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर ने 35 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। आज 89 साल की लता मंगेशकर भले ही गाने नहीं गाती हों लेकिन अपने दौर में इन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। लता जी ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, मराठी, तेलुगू, अंग्रेजी और भी कई अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। फिल्मों के अलावा लता जी ने भजन और गज़लें भी गाई हैं, इनकी आवाज का जादू ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी फैला है। लता मंगेशकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है औऱ इसके अलावा पद्मश्री, पद्मीविभूषण और नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजी जा चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक लता जी के पास 400 करोड़ के आस-पास की संपत्ति है।

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के फेमस एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का लोकप्रिय डायलॉग ‘अबे खामोश’ आज भी लोगों की जुबान पर है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अब राजनीति की बागडौर संभाल ली है और फिल्मों में इनकी बेटी सुनाक्षी सिन्हा छा रही हैं। मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों में काम किया और आज के समय में इनके पास 120 करोड़ के करीब की संपत्ति है।

दिलीप कुमार

96 साल के हो गए बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर दिलीप कुमार का अब उठना-बैठना, बोलना औऱ चलना-फिरना सब बंद हो गया है लेकिन अपने दौर में वे सबके फेवरेट हुआ करते थे। दिलीप कुमार का अभिनय हर किसी को पसंद था और इनके अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे भी फैन हुआ करते थे। ऐसा बताया जाता है कि दिलीप कुमार के पास 600 करोड़ की संपत्ति है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन साल 1969 से आज तक फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनके पास आज भी 5 प्रोजेक्ट्स हैं और 3 फिल्में जल्द ही रिलीज हो सकती हैं। अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है क्योंकि इन्होंने बहुत सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनका हर स्टाइल लोगों को पसंद आता है और सबसे बड़ी बात कि इनके छोटे-बड़े, आदमी-औरत सभी फैन हैं। हर उम्र के लोग इनके अभिनय को पसंद करते हैं। अमिताभ बच्चन के पास 2700 करोड़ के आस-पास की प्रॉपर्टी है।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 50 के दशक से फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। इन्होंने अपने दौर में भी खूब लोकप्रियता बटोरी है और आज भी लोगों के पसंदीदा हैं। ऐसा बताया जाता है कि धर्मेंद्र के पास 400 करोड की संपत्ति है।

Back to top button