अध्यात्म

शनिवार को भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, पड़ सकती है शन‍ि की कोप दृष्‍ट‍ि

अगर कुंडली में शनि ग्रह गलत घर में विराजमान हो तो जीवन दुखों से भर जाती है और जीवन में केवल कष्टों का ही सामना करना पड़ता है। इसलिए लोगों द्वारा इस ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाए किए जाते हैं। हालांकि अगर शनि ग्रह कुंडली में सही स्थान पर विराजमान हो तो ये शुभ फल देता है और जातक को धनवान बना देता है।

शनिवार का दिन और काले रंग को शनिदेव से जुड़ा हुआ माना जाता है और इनको प्रसन्न करने के लिए लोगों द्वारा शनिवार के दिन काली चीजों का दान जरूर किया जाता है। ताकि शनिदेव की बुरी दृष्टि से बचा जा सके। वहीं शनिवार के दिन कुछ ऐसी चीजे भी होती हैं जिनको खरीदना या घर में लाना शुभ नहीं माना जाता है और ऐसा करने से घातक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए आप नीचे बताई गई चीजों को भूलकर भी शनिवार के दिन ना खरीदें।

शनिवार के दिन ना खरीदे ये चीजें

  • किसी भी तरह की काली चीज, जैसे कोयला, काली दाल खासकर उड़द दाल ना खरीदे।
  • काले कपड़े
  • काले जूते या चप्पल
  • लोहे की धातु
  • सरसों का तेल
  • सुपारी
  • काला कंबल
  • काले फल
  • नमक

करें इन चीजों का दान

शनिवार के दिन नीचे बताई गई चीजों का दान जरूर करें। इन चीजों का दान करने से शनि ग्रह शांत रहता है।

  • काला कंबल
  • सरसों का तेल
  • काली दाल
  • लोहे की वस्तु
  • जूते

शनिवार को करें ये उपाय, मिलेगा विशेष फल

जिन लोगों की कुंडली में शनि देव की दिशा सही नहीं चल रही है वो लोग नीचे बताए गए टोटकों को करें। इन टोटकों को करने से शनि देव के प्रकोप से आपकी रक्षा होगी।

हनुमान जी की पूजा करें

मान्यता है कि जो लोग हनुमान जी की पूजा शनिवार के दिन करते हैं और हनुमान जी के सामने दीपक जलाते हैं। उन लोगों पर शनि देव की कृपा बनीं रहती है। दरअसल एक कथा के अनुसार एक बार शनि देव बेहद ही पीड़ा में थे। तब हनुमान जी ने इनके शरीर की मालिश सरसों के तेल से की थी। जिसके बाद शनि देव ने हनुमान जी को ये वचन दिया था कि जो  लोग उन्हें तेल अर्पित करेंगे और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करेंगे, उन्हें मैं कभी भी परेशान नहीं करुंगा।

चढ़ाए सरसों का तेल

शनिवार के दिन आप शनिदेव की पूजा करते हुए उन्हें सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से शनि ग्रह शांत रहता हैं और जातक को शुभ फल प्रदान करता है। इसके अलावा हो सके तो काले रंग का फूल और काले रंग का वस्त्र भी शनि देव को अर्पित करें।

गरीबों को कराएं भोजन

शनिवार के दिन गरीब लोगों को काली चीजों का दान करें। इसके अलावा गरीबों को भोजन भी खिलाएं। इस दिन तला हुआ भोजन जैसे पुरी, हलवा और काले चने लोगों की खिलाने से शनि ग्रह के प्रकोप से बचा जा सकता है। खाना खिलाने के साथ ही आप गरीब लोगों को जूते भी दान करें।

Back to top button