राशिफल

Rashifal: आज इन चार राशि वालों को भगवान शिव दे रहें है वरदान, सच होंगे आपके सभी सपने

हम आपको सोमवार 2 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 December 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले आज दैनिक कार्यों में ही फंसे रहेंगे। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की नई व्यवस्था हो सकती है। गलतफहमी के कारण रिलेशनशिप में परेशानी भी आ सकती है। अदालती मामलों में पड़ने से बचें। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब हो सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा योग है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके रुके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे। व्यवसायी वर्ग विदेशों में अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेगें तो उचित होगा। धन का प्रवाह आपको तनावपूर्ण स्थिति से बाहर ले जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेगे। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का मौका आपको मिल सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। अपने खान-पान और रहन-सहन को नियमित और संतुलित रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। खुद पर भरोसा रखें। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। कर्ज के कारण थोड़ी चिंता हो सकती है। ऑफिस का कामकाज आप बहुत व्यावहारिक ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। मन में असुरक्षा की भावना जाग सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सफर के लिए आज का दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपको निवेश के संदर्भ में उचित विचार करने की आवश्यकता पड़ सकती है। पार्टनर की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। कई नवीन अवसर उपलब्ध होंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आय के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। आज कुछ मामलों में आपसी मनमुटाव संभव है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। पैसों की आकस्मिक कमी आपको मुश्किल में डाल सकती है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। खेल से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप लव प्रपोजल देने का मन बना सकते हैं। आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। पुरानी बातें और यादों में आप समय बीता सकते हैं। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अचानक घर पर कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में कुछ बदलाव आयेगा। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरु करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा आदि में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है। कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। परिवार के ज्यादातर काम निपटाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन आदि के कार्य सफलतापूर्वक पर सकेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। निजी और पेशेवर दोनों ही स्तर पर आपके सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। किसी पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण हो सकता है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आज इनकम के नए सोर्स के बारे में कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह दे सकता है। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। अध्ययन में बाधा हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। वित्त और संपत्ति से संबंधित मामलों में दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पुरानी उलझनें खत्म हो सकती है। आपके कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए वस्त्रों की खरीदारी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें। आप में से कुछ के लिए विदेश यात्रा का संयोग बन सकता है। पैसों के मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापार में आ रही बाधाओं का आज अंत हो जाएगा। नए काम मिलेंगे। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। परिवार के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज नौकरपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सभी ओर से सफलता हासिल होगी। आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। आज गलतफहमियों से पर्दा हट सकता है। नये मित्र बनेंगे। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

आपने Rashifal 2 December 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 December 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 December 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : करें हनुमान जी के इन 12 नामों का जाप, हो जाएंगे जीवन के हर संकट दूर

Back to top button