दिलचस्प

सबके दिलों पर राज कर रहा है यह काले दिलवाला मुर्गा, इसके बारे में जानकर हो जायेंगे दंग!

प्रकृति के खेल को समझना इंसान के बस की बात नहीं है। हमेशा से इंसान प्रकृति द्वारा बनायी हुई चीजों के राज को जानने की कोशिश करता रहा है, लेकिन आज भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनतक इंसान की पहुँच नहीं है। जिन चीजों के बारे में इंसान जनता भी है, उसमें भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनके रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। प्रकृति ने पृथ्वी पर करोड़ों जीव बनाए हैं, इनमे से कुछ के बारे में इंसान जनता है और कुछ ऐसे भी जीव हैं, जिसके बारे में इंसान जानने की कोशिश कर रहा है।

देखते ही बनती है मुर्गे की ठाठ:

आपने मुर्गा तो देखा ही होगा। यह देखने में बहुत ही खुबसूरत होता है और इसकी ठाठ देखते ही बनती है। मुर्गे का नाम आते ही अक्सर सभी की आँखों के सामने लाल, सफ़ेद या लाल-काले रंग के मुर्गे की तस्वीर आ जाती है। आपने अपने जीवन में बहुत मुर्गे देखें होंगे, लेकिन आज मैं जिस मुर्गे के बारे में बताने जा रहा हूँ, उसके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेंगे। यकीन मानिये मुर्गे की तस्वीर देखकर आपकी आँखें खुली की खुली रह जाएगी।

 

 

मुर्गा बाहर से ही नहीं अन्दर से भी है काला:

दरअसल हम जिस मुर्गे की बात कर रहे हैं, वह कोई साधारण प्रजाति का मुर्गा नहीं है, बल्कि धरती पर पाया जाने वाला सबसे ख़ास किस्म का मुर्गा है। यह मुर्गा किसी और रंग का नहीं बल्कि एकदम काले रंग का है। इतना ही नहीं यह मुर्गा केवल बाहर से ही नहीं बल्कि अन्दर से भी काला है। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि अमेरिका में पाया जाने वाला यह मुर्गा अपनी तरह का अनोखा मुर्गा है और इकलौता मुर्गा है। यह मुर्गा बाहर से तो काला है ही इसके साथ ही इसका दिल और बाकी शरीर का अन्य अंग भी काला है।

 

इंडोनेशिया में है इस मुर्गे का धार्मिक महत्व:

आपको बता दें यह प्रजाति इंडोनेशिया में पायी जाती है, लेकिन इस मुर्गे की प्रजाति को अमेरिका में एक्सपोर्ट किया जाता है। इस प्रजाति के एक बच्चे की कीमत लगभग 200 डॉलर के करीब होती है। इंडोनेशिया में इस प्रजाति के मुर्गे को मारना कानूनन अपराध है, इसे केवल पालने की अनुमति है। इंडोनेशिया में इस प्रजाति के मुर्गे को धर्म से जोड़कर देखा जाता है।

Back to top button