स्वास्थ्य

दिल्ली की आधी आबादी ग्रस्त हैं इस बड़ी ‘बीमारी’ से, कहीं आप भी तो नहीं हैं इसकी चपेट में

आज के दौर में लोग जीवन में कामयाब होने के लिए दिन रात काम करने में लगे रहते हैं। जिसके कारण उनकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। रात के समय काम करने से लोगों का दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है और ऐसा होने से लोग कई सारी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि महानगरों में रहने वाले लोगों की सेहत पर ही उनके काम का सबसे बुरा असर पड़ रहा है। महानगरों में काम करने वाले अधिकतर लोग किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। हाल ही में दिल्ली के लोगों पर एक सर्वे किया गया है और इस सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं वो जो चौंकाने वाले हैं। क्योंकि अगर इस सर्वे को माने तो आधी से ज्यादा दिल्ली भरपूर नींद नहीं ले रही है और अनिंद्रा की समस्या से परेशान हैं। ये सर्वे मैक्स अस्पताल की और से करवाया गया है और इस सर्वे के तहत मैक्स अस्पताल ने लोगों से उनकी नींद को लेकर सवाल किए गए थे।

हजार लोगों पर किया सर्वे

मैक्स अस्पताल ने हजार लोगों पर ये सर्वे किया है। इस सर्वे के मुताबिक इन हजार लोगों में से 44 फीसद महिलाएं और 57 फीसद पुरुष अपने काम के चलते भरपूर नींद नहीं ले पाते हैं। जबकि 26 फीसद लोग ऐसे हैं जो कि अनिद्रा (नींद ना आने की बीमारी) से ग्रस्त पाए गए हैं। इस सर्वे में शामिल लोगों की आयु 20 से 60 वर्ष के बीच की थी। इस सर्वे के आंकड़ों से ये साफ है कि हजार लोगों में से 50 प्रतिशत लोग पूरी नींद नहीं लिया करते हैं। जिसके चलते उनको हृदय की बीमारियां और मोटापे की समस्या आने वाले समय में हो सकती है। अगर देखा जाए तो दिल्ली में करीब 2 करोड़ लोग रहते हैं और अगर हर 1000 लोगों में से 500 लोग भरपूर नींद नहीं ले रहे हैं, तो इसका मतलब है कि दिल्ली की आधी आबादी यानी 1 करोड़ लोग,  नींद ना आने की बीमारी से ग्रस्त हैं।

हो सकती है कई सारी बीमारियां

भरपूर नींद ना लेना सेहत के काफी हानिकारण होता है और जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं उनको मोटापे, दिल की बीमारी और तनाव जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए एक सेहतमंद शरीर पाने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी होता है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति को रोज कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए और साथ में योगा या कसरत भी जरूर करनी चाहिए।

डॉक्टरों के अनुसार खराब जीवन शैली नींद ना आने का मुख्य कारण होती है। आजकल के युवा देर रात तक काम करते रहते हैं, जिसके चलते उनके शरीर को आराम नहीं मिल पाता है। साथ में अपने खानपान पर भी आजकल के लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और जो चीज हाथ लगती है वो खा लेते हैं। इसके अलावा धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करने से भी लोगों की सेहत पर गलत असर पड़ रहा है। एक बेहतर जीवन शैली के लिए लोगों को रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को समय पर सोना चाहिए।

Back to top button