विशेष

स्वामी विवेकानंद के ये 7 अनमोल विचार किसी के जीवन से भी कर सकते हैं परेशानियों का सफाया!

अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद को पूरी दुनियाँ जानती है। उन्होंने हिन्दू धर्म के बारे में पूरी दुनियाँ को बताया और यह क्या है, इसकी ताकत सबको दिखाई। इन्होने अपने जीवन में इंसानों की भलाई के लिए बहुत काम किये और कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनको अपनाकर इंसान अपने सभी दुखों और परेशानियों से मुक्ति पा सकता है।

स्वामी जी ने कहा था-

सभी कमजोरी,
सभी बंधन मात्र कल्पना हैं..
कमजोर ना पड़ें!
मजबूती के साथ खड़े हो जाओ,
शक्तिशाली बनो..
मैं जनता हूँ कि सभी धर्म यही हैं.!
कभी कमजोर नहीं पड़ें,
आप अपने आपको, शक्तिशाली बनाओ..
आपके भीतर अनन्त शक्ति है..!

इसके अलावा उन्होंने 7 ऐसी बाते बताई हैं, जिनका पालन करके कोई भी इंसान अपने सभी दुखों से मुक्त हो सकता है और अपनी सभी परेशानियों को ख़त्म कर सकता है।

स्वामी जी की 7 बातें जो बदल सकती है आपकी जिंदगी:

*- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को नहीं पा लेते।

*- जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवन पर भी विश्वास नहीं कर सकते हैं, इसलिए सबसे पहले खुद पर विश्वास होना चाहिए।

*- विश्व का कल्याण तभी संभव है, जब स्त्रियों की स्थिति में पूरी तरह से सुधार हो जायेगा।

*- जीवन का रहस्य केवल आनंद लेना ही नहीं है बल्कि अनुभव के माध्यम से जीवन में कुछ सीखना है।

*- ब्रम्हाण्ड की सारी शक्तियाँ पहले से ही हमारी हैं। हम ही हैं जो अपने आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोना शुरू कर देते हैं कि मेरे जीवन में अन्धकार है।

*- जिस दिन से आपके जीवन में कोई समस्या नहीं आती है, उसी दिन आपको समझ जाना चाहिए कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं।

*- किसी भी व्यक्ति की निंदा नहीं करनी चाहिए, अगर आप किसी की मदद करने में समर्थ हैं तो जरुर करनी चाहिए। मदद के लिए हमेशा हाथ बढ़ाएं, अगर नहीं बढ़ा सकते तो हाथ जोड़ लीजिये। अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये और उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिये।

Back to top button