राशिफल

2019 में किसको मिलेगा मनचाहा प्यार या किसका प्यार रहेगा अधूरा, जानिए कैसी होगी आपकी लव लाइफ?

हर किसी के लिए नया साल बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। जो खुशियां और प्यार हमें इस साल नहीं मिल पाई, उसकी उम्मीद लिए हम नये साल का स्वागत करते हैं। साल 2018 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। जी हां, धीरे धीरे यह साल हमारे हाथ से निकल जाएगा और फिर हम 2019 का धूमधाम से स्वागत करेंगे। नये साल में पैसा रूपया और कामयाबी के साथ साथ हम जिस चीज़ की उम्मीद करते हैं, वह है प्यार। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आज हम आपको नये साल यानि 2019 में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? क्या आपको अपना अधूरा प्यार मिलेगा या नहीं या फिर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे या नहीं? इन तमाम सवालों का जवाब हम राशि अनुसार देने की कोशिश करेंगे। राशि अनुसार, व्यक्ति की लव लाइफ बिल्कुल अलग होती है। इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? 2019 में आपके प्यार का इंतजार खत्म होगा या फिर नहीं, यह तो आपको पूरी खबर पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। तो चलिए जानते हैं कि राशि अनुसार कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए नया रोमांटिक हो सकता है। उत्साह और जूनून के साथ ये लोग अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएंगे, लेकिन थोड़ी सावधानी ज़रूर बरते। जो लोग सिंगल है, उन्हें पार्टनर मिलने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी में फैसला न लें।

वृषभ राशि

इस राशि के जातको के लिए 2019 बेहद शुभ रहने वाला है। प्यार के मामले में इन्हे चौतरफा सफलता मिलने वाली है। अगर इस राशि के लोग अपने पार्टनर के बारे में फैमिली में बात करना चाहते हैं, तो इनके लिए फरवरी और मार्च सबसे बेहतर समय है। प्यार में मामले में इस साल ये बहुत ही लकी हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक प्यार में काफी सकारात्मक रहने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। साल 2019 में ये अपने पार्टनर के लिए छोटी मोटी सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सकारात्मक ऊर्जा आपके पार्टनर को बहुत प्रभावित करेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए नया साल ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। शुरूआती महीने में आपको लव में सफलता नहीं मिलने वाली है। पार्टनर के साथ अनबन के योग बन रहे हैं, लेकिन साल के आखिरी में आपकी लव लाइफ चमक जाएगी और एक बार फिर से आपका सितारा बुलंद हो जाएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को फरवरी और मार्च में थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा। इस महीने पार्टनर से अनबन का योग बन रहा है। इस महीने अगर आप संभल गए तो आपका रिश्ता बहुत अच्छा चलेगा, वरना ब्रेकअप के योग बन रहे हैं। हालांकि, इसके बाद आपकी लव लाइफ पूरी तरह से चमकने वाली है, इसलिए इस महीने थोड़ा संभल कर रहे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग प्यार में थोड़े शर्मीले होते हैं, लेकिन 2019 में इन्हें अपने पार्टनर के साथ गुजारने के लिए काफी ज्यादा समय मिलेगा। इस साल इस राशि के लोगों को रोमांस करने के लिए बहुत सारा समय मिलेगा, जिसकी वजह से इनकी लव लाइफ पहले की अपेक्षा और भी अच्छी हो जाएगी। मई, जून और जुलाई में इनके रिश्ते में दरार आ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए साल 2019 ज्यादा खास रहने वाला है। शुरूआत के महीने में आपको लव लाइफ में निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन मार्च और जून में आपकी लव लाइफ में बदलाव आएगा। इस साल आप जिसे दिल से चाहते हैं, वह आपको ज़रूर मिलेगा, इसलिए आपको थोड़ा संयम बरतने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातको के लिए नया साल ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है, क्योंकि इनकी उम्मीद से हटकर इनका पार्टनर हो सकता है। इस साल पार्टनर इनसे कुछ खास चीज़ मांग सकता है, जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। हालांकि, अपने पार्टनर को उसका पूरा हक दे, ताकि आपका रिश्ता कायम रहे।

धनु राशि

धनु राशि के लिए 2019 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर के और भी करीब आ सकते हैं। अगर इस राशि के लोगों की उम्र शादी की है तो इस साल इनकी शादी के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए 2019 अच्छा रहेगा। प्यार के मामले में इनकी छवि और भी ज्यादा मजबूत बनेगी। पार्टनर के प्रति विश्वास इनके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा। बस इन्हे जोश में होश नहीं खोना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों की लव लाइफ इस साल और भी ज्यादा अच्छी होगी। इस राशि के लोगों को अपने प्यार का इजहार इस साल ज़रूर करना चाहिए। रिश्ते में किसी तीसरे के आ जाने से दरार आ सकती है। साल के आखिरी में आपकी मुलाकात अपने जीवनसाथी से हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए यह साल नये बदलाव लेकर आ रहा है। पुराने रिश्ते से ब्रेकअप हो सकता है, तो कई नये रिश्ते जुड़ सकते हैं। शादी के योग्य लोगों की शादी के योग इस साल बन रहे हैं।

Back to top button