अध्यात्म

चाहते हैं माता लक्ष्मी की कृपा हो अपार, तो राशि अनुसार जानिए किस दिशा में रखना चाहिए पैसा?

पैसा कमाना जितना ज़रूरी है, उससे कहीं ज्यादा उसे संभाल कर रखना ज़रूरी होता है। जी हां, अगर आप पैसा रखने का सही ढंग जानते हैं, तो आपके घर में बरकत होने से कोई नहीं रोक सकता है। कई लोग काफी ज्यादा पैसा कमाते हैं, लेकिन उसे सही ढंग से रखने में असमर्थ होते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, पैसो को सही स्थान पर रखना ज़रूरी होता है। इससे न सिर्फ आपकी आमदनी बढ़ती है, बल्कि आपके घर में पैसा टिकने भी लगता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर व्यक्ति को अपने राशि के अनुसार ही घर में पैसा रखना चाहिए। दरअसल, किस दिशा में पैसे रखने से आपकी बरकत होगी, उसका ज्ञान होना ज़रूरी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने राशि अनुसार घर की दिशा में पैसा रखना चाहिए, ताकि उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। तो हम आपको आज राशिनुसार घर में किस दिशा में आपको पैसे रखने चाहिए, उसके बारे में बताएंगे, ताकि आपके घर में लक्ष्मी माता की कृपा बरकरार रहे।

मेष राशि

मेष राशि के जातको को घर के पश्चिम दिशा में धन रखना चाहिए। ध्यान रहे कि आप जहां भी धन रखें, वहां एक लोहे का छल्ला ज़रूर रखे, इससे आपके घर में बरकत होगी। इसके अलावा मेष राशि के जातको को घर में बरकत होने के लिए शाम को लेन देन करना चाहिए, इससे उनके घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

वृष राशि

इस राशि के लोगों को धन घर की पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए। साथ ही इन्हें ध्यान रखना चाहिए कि धन के पास कोई चांदी या सोने की चीज़ ज़रूर रखे, इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इन्हें शाम के बाद लेन देन से बचना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को धन उत्तर दिशा की तरफ रखना चाहिए, इससे इनके घर में बरकत होगी। साथ ही ध्यान रहे कि धन वाली जगह पर तांबे की बनी हुई चीज़ ज़रूर रखे। साथ ही इन्हें मंगलवार के दिन लेन देन से बचना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को धन पूर्व-दक्षिण में रखना चाहिए और साथ में चांदी की बनी कोई वस्तु ज़रूर रखे। ऐसा करने से इनका भंडार कभी भी खाली नहीं होगा। इन्हें ध्यान देना चाहिए कि अपने तिजोरी को कभी खाली न होने दें, भले ही उसमें एक रूपये ही क्यों न रहने दे।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को घर के पूर्व दिशा की तरफ धन रखना चाहिए। साथ ही कोई भी कांसे की वस्तु रखें और धन वाले सोने की चीज़ रखने से बचे, वरना अशुभ हो सकता है और आपके घर में पैसा टिकेगा नहीं।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को घर के दक्षिण-पश्चिम में धन रखना चाहिए। साथ ही इन्हें दोपहर के बाद लेन देन से बचना चाहिए। इसके अलावा धन वाले जगह पर इन्हें चांदी की कोई न कोई वस्तु ज़रूर रखनी चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातको को धन घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा इन्हें लाल कपड़े में तांबे को बांधकर उस स्थान पर रखना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे कि जिस जगह पर धन हो, उस जगह पर प्रकाश की उचित व्यवस्था हो।

धनु राशि

धनु राशि के जातको को धन घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही सफेद कपड़ा में चांदी लपेटकर उस स्थान पर रखना चाहिए, इससे घर में बरकत होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातको को धन उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें धन के स्थान पर कुबेर की एक प्रतिमा रखनी चाहिए। ध्यान रहे कि उस स्थान पर सोना और चांदी से जुड़ी कोई भी वस्तु न हो।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए पूर्व दिशा बेहतर मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में धन रखे। इसके अलावा पीले कपड़े में सोना या पीतल बांधकर रखे। सुबह सवेरे लेन देन से बचे।

मीन राशि

इस राशि के लोग घर की पश्चिम दिशा में धन रखे। इसके साथ ही वहां लोहे की कोई चीज़ ज़रूर रखे और धन को अनावश्यक रूप में खर्च नहीं करे।

Back to top button