राशिफल

कुंभ राशि 2019: कुंभ राशि के लिए 2019 मे कैसा रहेगा करियर व प्रेम जीवन, पढ़े पूरे साल का राशिफल

‘कुंभ राशि 2019 राशिफल’ राशि चक्र में कुंभ राशि ग्यारहवें नंबर पर आती है और इस राशि का चिन्ह घड़ा लिए खड़ा हुआ व्यक्ति हैं अथवा इसका स्वामी शनि है। कुंभ राशि के लोग काफी बुद्धिमान व व्यवहारकुशल होते हैं। इनको गंभीर कार्य करना पसंद है एवं ये साहित्य, कला और संगीत में भी रुचि रखते हैं। कुंभ राशि वाले जल्द ही किसी के मित्र बन जाते हैं। इनका व्यवहार सभी को आपकी ओर आकर्षित कर लेता है। ये काफी अच्छे श्रोता होते हैं और बोलने की अपेक्षा सुनना अधिक पसंद करते हैं। इनके ईमानदार व्यवहार के कारण लड़कियां इनकी प्रशंशक होती हैं। कुंभ राशि की लडकियों की मुस्कान बहुत प्यारी होती हैं और ये पेंटिंग व लेखन में अपना समय व्यतीत करती हैं। इस राशि के अंतर्गत ‘गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं। यदि आपकी राशि कुंभ हैं और आपके मन में ये सवाल घूम रहें हैं कि वर्ष 2019 में हमारा आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? तो चिंता मत किजिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित ‘कुंभ राशि 2019 राशिफल’

आपको आपके सभी सवालों का जवाब देगा। तो पढ़िए Kumbh Rashifal 2019, Astrological prediction Aquarius 2019

कुंभ राशि 2019 राशिफल :

कुंभ राशि 2019 राशिफल आर्थिक स्थिति :

इस साल आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आप एक नई शौहरत अर्जित कर सकते हैं। व्यापारी तथा वेतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद साल है। आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। उधार दिए हुए पैसे मिल सकते हैं। बिजनेस में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं। निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। जिन जातकों को काफी समय से मनोवांछित लाभ नहीं मिल रहा था, उन्हें इस साल सुनहरा अवसर प्राप्त होने वाला है। आर्थिक समस्या का निराकरण होगा।

कुंभ राशि 2019 स्वास्थ्य राशिफल :

इस साल के पहले भाग में आपको पेट में तकलीफ हो सकती है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप को मानसिक तनाव और पेट संबंधी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता हैं। स्वास्थ्य अपेक्षाकृत ठीक रहेगा फिर भी मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा। समय समय पर सेहत का चेकअप करवाते रहें। छोटे बच्चों को दांतों में प्रॉब्लम हो सकती है। मोटापे को लेकर परेशान हो सकते हैं, वजन घटाने के लिए व्यायाम करना होगा, आपके लिए यह लाभदायी होगा।

कुंभ राशि 2019 पारिवारिक जीवन :

आपके निजी सम्बन्ध में आपके पार्टनर की खुशी और हंसी की रौनक बिखेरी रहेगी। अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। घर में कई तरह के तनाव और बाधाएं भी आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों से बहस करेंगे तो गलतफहमियां और भ्रांतियां पैदा हो सकती हैं। परिवार के साथ घूमना फिरना आनंददायक रहेगा। साल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, परिवार और मित्र आपके जीवन में अहम भूमिका निभाएंगे और हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे।

कुंभ राशि 2019 प्रेम जीवन :

इस वर्ष आपको वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद प्राप्त होगा। इस साल प्रेमी जनों से पुनर्मिलाप होगा। साल के आखिर में आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। प्यार की नजर से फरवरी का महीना आपके लिए सुनहरा साबित होगा। इस साल प्यार का एक नया अध्याय शुरू होगा। पार्टनर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। साल 2019 आपके व्यक्तित्व को एक नया आयाम देगा। रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि 2019 करियर :

आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। पढ़ाई में बच्चों का मन लगेगा व पढ़ाई में बच्चों का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। परन्तु जून के बाद एकाग्रता में कमी आएगी। इस साल आपको नौकरी में एक अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। भाग्य के भरोसे न रहें अपने कर्म क्षेत्र पर निर्भर रहें, इसी में आपकी भलाई है। परिश्रमी छात्रों को इस साल निश्चय सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। इस वर्ष आपको काफी संघर्ष करना होगा। छोटी सी छोटी चीज पाने के लिए भी उन्हें कठिन परिश्रम की जरूरत होगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए वैदिक उपाय :

ज़रूरतमंद लोगों के बीच कंबल बाँटें। अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखें। यदि रास्ते में कोई सफाई कर्मचारी सफाई करता दिखें तो उसे कुछ दान अवश्य दें, इससे परिवार में प्रेम व सुख-समृद्धी बढ़ती है। प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाएं। बुधवार को सुबह स्नान करके भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं।

कुंभ राशि 2019 में शुभ महीना और शुभ रंग :

वर्ष 2019 में आपके लिए अगस्त व दिसंबर का महीना सबसे शानदार रहेगा इस दौरान आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे और अपने कारोबार का विस्तार करेंगे। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी। रंगों की बात करें तो इस साल मकर राशि के लिए भूरा व नारंगी रंग लकी रहेंगा।

यह भी पढ़ें : मिथुन राशिफल 2019: मिथुन राशि के लिए साल 2019 का राशिफल, जानिए क्या कहते है नए साल के नए सितारे

Back to top button