बॉलीवुड

वेडिंग पार्टी: प्रियंका से अपना इंट्रोडक्शन सुनकर शरम से गुलाबी हो गए निक, यहां देखिये वीडियो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका और अमेरिकी सिंगर निक जोनस शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। शादी को कई दिन बीत गये, लेकिन इनकी वेडिंगा पार्टी अभी बाकी है। बुधवार को प्रियंका और निक ने मुंबई में अपनी फैमिली और दोस्तों के लिए स्पेशल रिसेप्शन रखा, तो अब वे गुरूवार को यानि 20 दिसंबर को बॉलीवुड परिवार के लिए एक रिसेप्शन आयोजित करेंगे। प्रियंका और निक की तस्वीरे शादी से पहले कई बार वायरल हो चुकी हैं तो अब शादी के बाद उनकी एक के बाद एक तस्वीर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बुधवार को प्रियंका और निक ने मुंबई में दूसरा रिसेप्शन दिया। इस पार्टी में प्रियंका और निक के करीबी लोग शामिल हुए। इस पार्टी के दौरान प्रियंका ने अपने पति निक की पहचान सभी मेहमानों से कराया, लेकिन इस बीच निक की एक बात पर सभी ठहाके लगाने लगे। इतना ही नहीं, निक के बाजू में खड़ी उनकी पत्नी प्रियंका भी खूब हंसने लगी। इस बीच रिसेप्शन में एक और वाक्या हुआ, जोकि तेज़ी से  वायरल हो रहा है। दरअसल, स्टेज से जब प्रियंका अपने पति निक की पहचान लोगों से करा रही थी, तब निक के गाल गुलाबी हो गये थे।

प्रियंका के इस अंदाज पर शरमा गये निक

रिसेप्शन में मेहमानों के सामने जब प्रियंका निक का परिचय दे रही थी, तब भावुक हो गई। प्रियंका की बात सुनकर निक पूरी तरह से शरमा गये थे। इतना ही नहीं, निक अपने इस रिएक्शन को छिपाने में असफल रहे और यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जब प्रियंका ने मौजूद मेहमानों के साथ निक का परिचय करा रही थी, तब वे भावुक हो गई थी, जिसकी वजह से निक के गाल शरम के मारे गुलाबी हो गये थे। निक का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

निक की बात सुनकर ठहाके लगाने लगी प्रियंका

 

View this post on Instagram

 

They are so cute #nickyankareception

A post shared by ℬollywood? (@bollysfitoor) on

जब प्रियंका ने भावुक स्पीच दी, तो निक ने माइक उठाते हुए माहौल को हंसाने की कोशिश की। निक ने माइक लेते हुए सबसे पहले यह कहा कि इंडिया में मेरा यह पहला शो है। निक की यह बात सुनकर बाजू में खड़ी प्रियंका जोर जोर से हंसने लगी। प्रियंका को हंसते देख निक के चेहरे पर भी स्माइल आ गई। इतना ही नहीं, निक की इस बात पर प्रियंका और सभी गेस्ट जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद निक ने अपनी पूरी स्पीच रखी, जिसमें वे प्रियंका को धन्यवाद कहते भी नजर आ रहे हैं।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

प्रियंका और निक अब तक दो रिसेप्शन दे चुके हैं। पहला रिसेप्शन उन्होंने शादी के तुरंत बाद दिल्ली में दिया था और दूसरा उन्होंने बुधवार यानि 19 दिसंबर को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों को दिया। तीसरा रिसेप्शन 21 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सितारो के लिए दिया। मुंबई में प्रियंका और निक की वेडिंग पार्टी ग्रैंड होने वाली है, क्योंकि प्रियंका इसे बेहद खास बनाना चाहती हैं। मुंबई के बाद न्यूयार्क में एक और वेडिंग पार्टी आयोजित होगी।

Back to top button