बॉलीवुड

दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह दूसरा हनीमून मनाएंगे प्रियंका-निक, यहां जानिए कौन सी है जगह?

मोस्ट पॉवर कपल के नाम से जाने वाले प्रियंका और निक इन दिनों सुर्खियों में हैं। जी हां, प्रियंका और निक अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में है। इसी बीच प्रियंका और निक अपने दूसरे हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। प्रियंका और निक हाल ही में ओमान में पहला हनीमून मना कर वापस आए है, लेकिन वह बहुत छोटा सा वक्त। प्रियंका अपनी शादी से जुड़े हर सपने को पूरा कर लेना चाहती हैं, इसलिए सबकुछ बेहद खास कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक जोनस की शादी के चर्चे अभी खत्म नहीं हुए है और न ही इनकी वेडिंग पार्टी अभी खत्म हुई है। दिल्ली में एक शानदार वेडिंग पार्टी देने के बाद मुंबई में एक खास वेडिंग पार्टी आयोजित की जाएगी। प्रियंका और निक को एक पॉवर फुल कपल के नाम से जाना जाता है। प्रियंका और निक बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। प्रियंका बॉलीवुड की जान मानी जाती है तो वहीं निक अपने आवाज से लोगों को दिवाना बना लेते हैं। प्रियंका और निक की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है, लेकिन अब यह पूरी तरह से परवान चढ़ चुका है।

स्विट्जरलैंड में मनाएंगे दूसरा हनीमून

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक स्विट्जरलैंड में अपना दूसरा हनीमून मनाएंगे, जिसके लिए वे 28 दिसंबर को रवाना होंगे। जी हां, स्विट्जरलैंड का हर कपल का सपना होता है, लेकिन यह सपना किसी किसी का ही पूरा होता है। माना जाता है कि स्विट्जरलैंड को दुनिया का जन्नत कहा जाता है और यहां घूमना हर भारतीय का होता है। खासकर अगर बात शादीशुदा कपल की जाती है तो हनीमून के लिए उनकी पहली ख्वाहिश स्विट्जरलैंड होती है। हनीमून से 10 जनवरी को दोनों की वापसी होगी, जिसके बाद दोनों काम पर लौट जाएंगे।

यह भी पढ़े –प्रियंका चोपड़ा के पति निक करते हैं इनसे ज्यादा प्यार, शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

20 दिसंबर को मुंबई में होगा रिसेप्शन

बताते चलें कि प्रियंका और निक 20 दिसंबर को मुंबई के होटल द बालरूम ताज लैंड में रिसेप्शन आयोजित करेंगे। इस रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड परिवार शामिल हो सकता है। यह रिसेप्शन बॉलीवुड कलाकारों के लिए ही है। बॉलीवुड परिवार में प्रियंका बहुत ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है, ऐसे में यह पार्टी सितारो के नाम होगी। देखना यह होगा कि इस पार्टी में कौन कौन से सितारे शामिल होते हैं। वैसे तो सबकी निगाहे दिग्गज सितारो पर टिके होगी। बता दें कि रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल हो गया है।

जोधपुर के उम्मेद भवन में एक दूजे के हुए थे प्रियंका और निक

प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। यह शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही है, क्योंकि इसमें प्रियंका कोई कमी नहीं चाहती है। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका ने कहा कि मैं बहुत ही ज्यादा लकी  हूं कि मेरी शादी निक से हुई। साथ ही प्रियंका ने कहा कि निक से शादी करना किसी सपने से कम नहीं था।

यह भी पढ़े –शादी के बाद बेबी प्लानिंग पर प्रियंका-निक का बड़ा बयान, बोलें ‘जल्द देंगे आपको खुशखबरी’

 

Back to top button